कभी हॉलीवुड तो कभी बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस को कायल करने वाली एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा का जीवन दौलत, शोहरत और ग्लैमर से घिरा रहा। उन्होंने बेहद कम उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज भी अपने नाम किया।
प्रियंका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी हॉट झलक अपने फैंस को दिखाई है। यही कारण है कि उनका नाम आज भी बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की सूची में है। उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर यह साबित होता है कि उम्र महज एक सनक है। प्रियंका चोपड़ा 41 साल की हो गई हैं। वो आज भी अपने टैलेंट के जरिए दुनिया भर में प्रशंसा हासिल कर रही हैं।

भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक, प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं, न केवल बड़े पर्दे पर उनका प्रदर्शन बेहतरीन है बल्कि वो रियल लाइफ में भी बेहद सफल बिजनेसवुमन हैं।
प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ
जी हां, 2018 में फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में दिखाई देने वाली प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति $75 मिलियन (लगभग 620 करोड़ रुपये) है। जबकि उनकी अधिकांश कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। प्रियंका चोपड़ा कई अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करके पैसे कमाती हैं।

ये हैं इनकम के सोर्स
आपको जानकारी के लिए बता दें, उनका एनोमली नाम का एक हेयरकेयर ब्रांड, परफेक्ट मोमेंट नाम से एक कपड़े का ब्रांड और न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक रेस्तरां हैं। पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम से प्रियंका का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। सिर्फ यही नहीं प्रियंका ने बम्बल में भी पैसा लगाया है। इसी के साथ उनकी अरबों रुपये की देश-विदेश में प्रॉपर्टी भी है।
हाई पेड एक्ट्रेसेस हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। टाइम मैग्जीन उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल कर चुकी है। जानकारी के अनुसार एक बॉलीवुड फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये, तो हॉलीवुड वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वो अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक विज्ञापन के लिए भी उन्हें 5 करोड़ रुपये फीस मिलती है।

सोच से बिल्कुल अलग हैं प्रियंका
लेकिन एक इंटरव्यू में प्रियंका ने एक ऐसे विषय पर चर्चा की जिसके बारे में फैंस को अब तक जानकारी नहीं थी। आज प्रियंका दौलत, शोहरत और दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। हालांकि, जिस एक्ट्रेस की चर्चा हमेशा पूरी दुनिया में होती है, उन्हें पार्टी करना पसंद नहीं है।
एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो एक रुढ़िवादी पृष्ठभूमि से आती हैं। 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका ने यह भी कहा कि आज वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में जिस तरह के रोल में नजर आती हैं, कोई भी उनकी सादगी पर यकीन नहीं करेगा। क्योंकि वह लोगों की सोच से बहुत अलग हैं।
खुद के बारे में किये ये खुलासे
2004 में एक इंटरव्यू में प्रियंका से उनके बारे में तीन बातें शेयर करने के लिए कहा गया था जो दुनिया नहीं जानती। उस समय उन्होंने कहा था, “मुझे पार्टी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिस तरह से मैं बोल्ड कपड़े पहनती हूं या फिल्मों में अभिनय करती हूं, वह मेरे काम का हिस्सा है। लेकिन लोग शायद मेरे लुक्स और एक्टिंग पर यकीन नहीं करते। मैं लोगों से कहीं ज्यादा हूं।” भले ही प्रियंका हॉलीवुड में पहुंच चुकी हैं, लेकिन उन्हें हिंदी कविता बहुत पसंद है। उनके पसंदीदा शायर एमिली डिकिंसन, फैज़ साहब और ग़ालिब हैं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स