ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Actress Kirron Kher suffering from Blood Cancer, ब्लड कैंसर, कैंसर, किरण खेर

एक्ट्रेस किरण खेर को हुआ कैंसर, पति अनुपम खेर ने कहा – वो फाइटर है, जल्द हो जायेंगी ठीक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर (Kirron Kher) ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह जानकारी उनके पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर ने ट्वीट करके दी है। किरण खेर मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का ल्यूकेमिया से पीड़ित हैं।
किरण खेर के बारे में सुनकर फैंस हैरान हैं, जिन्होंने 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 68 साल की एक्ट्रेस किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद हैं और वर्तमान में खून का कैंसर यानि ल्यूकेमिया (Blood Cancer) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। किरण खेर का अभी मुंबई में इलाज चल रहा है और वे रिकवर हो रही हैं।

किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी सेहत के बारे में बताया है। उन्होंने बेटे सिकंदर और अपने नाम से जारी स्टेटमेंट में लिखा है, ‘फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं।’ अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि पहले से उनकी हालत में सुधार हुआ है।

https://hindi.popxo.com/article/sana-khan-sipping-gold-plated-coffee-at-burj-khalifa-in-hindi-947205

हमें पता चला है कि चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने किरण खेर की इस बीमारी के बारे में बताते हुए ये कहा, ‘पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में किरण का बायां हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई लाया गया। उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेगुलर जाना पड़ता है।’

ADVERTISEMENT

किरण खेर ने 1990 में हिंदी फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ से बॉलीवुड में शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। किरण को रितुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म ‘बारीवाली’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। तब से उन्होंने कई फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं के जरिये फैंस का मनोरंजन किया है। किरण खेर ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है। 

https://hindi.popxo.com/article/kirti-kulhari-announces-her-separation-with-husband-sahil-sehgal-in-hindi-947203

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

01 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT