ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कभी अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने रणबीर कपूर के घर में जमकर किया था डांस, देखिए वीडियो

कभी अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने रणबीर कपूर के घर में जमकर किया था डांस, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) आज-कल सुर्खियों में छाई हुई हैं। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे को हाल ही में फिल्मफेयर (Filmfare) की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड एक्टर और गोविंदा के करीबी दोस्त रहे चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या ने बेहद कम समय में अपनी फिल्मों और लोकप्रियता के ग्राफ को काफी ऊंचा कर लिया है।

थ्रोबैक वीडियो में अनन्या

बॉलीवुड स्टार्स की शोहरत का आलम यह होता है कि फैंस को उनकी वर्तमान ज़िंदगी के साथ ही उनके बीते हुए कल के बारे में जानने में भी काफी रुचि होती है। सोशल मीडिया के इस ज़माने में स्टार्स के बचपन की कोई फोटो या वीडियो शेयर होने पर उसे वायरल होने में ज़रा भी समय नहीं लगता है। ये सितारे कभी खुद ही अपनी थ्रोबैक फोटोज़ या वीडियोज़ शेयर कर देते हैं तो कभी उनके परिजन और दोस्त।

कुछ समय पहले संजय कपूर की पत्नी और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने भी एक शादी का डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस को कुछ स्टार किड्स की झलक साफ नज़र आ जाएगी।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/tips-to-spot-a-fake-profile-on-matrimonial-sites-in-hindi

इट्स द टाइम टु डिस्को

अगर आप अनन्या पांडे के लुक्स के दीवाने हैं तो इस वीडियो को देखकर आप उनकी क्यूटनेस पर भी सम्मोहित हो जाएंगे। महीप कपूर ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर के संगीत फंक्शन का एक खास थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नन्ही अनन्या पांडे, शनाया कपूर (संजय और महीप कपूर की बेटी) और सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

ये तीनों शाह रुख खान अभिनीत फिल्म ‘कल हो न हो’ के पार्टी सॉन्ग ‘इट्स द टाइम टु डिस्को’ पर डांस कर रहे हैं। महीप के इस वीडियो से यह स्पष्ट है कि वे इस समय और बच्चों के बचपन को बहुत मिस कर रही हैं।

https://hindi.popxo.com/article/latest-bollywood-movies-in-hindi

फिल्मों से बनाई पहचान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से तारा सुतारिया के साथ डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी थे। दर्शकों ने अनन्या की स्क्रीन प्रेज़ेंस और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की थी।

ADVERTISEMENT

उसके बाद वे कार्तिक आर्यन और भूमि पेडणेकर के साथ फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में भी नज़र आई थीं। यह फिल्म एक पुरानी फिल्म का रीमेक था और इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश व दिल्ली के कई इलाकों में की गई थी। इसमें अनन्या ने कार्तिक आर्यन की लव इंट्रेस्ट की भूमिका अदा की थी।

https://hindi.popxo.com/article/tv-serial-stars-divyanka-tripathi-dipika-kakar-famous-siblings-with-fans-on-social-media-in-hindi

आपके लिए खुशखबरी! नए साल के आने की खुशी में POPxo भी अपने चाहने वालों के लिए लाया है #POPxoLucky2020 की सौगात। POPxo Zodiac कलेक्शन से आप अपनी राशि के अनुसार खरीद सकते हैं कॉफी/चाय मैजिक मग, नोटबुक्स, मोबाइल कवर्स और भी बहुत कुछ … और वो भी 20% की आकर्षक छूट के साथ। तो फिर देर किस बात की, popxo.com/shop/zodiac-collection पर जाकर शुरू कीजिए शॉपिंग!

20 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT