ADVERTISEMENT
रणबीर कपूर के बाद अब उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को भी हुआ कोरोना, शेयर की पोस्ट
भारत कोरोना की दूसरी लहर भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना (COVID -19) मामलों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में, कई बॉलीवुड सितारे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, आमिर खान, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अब उनकी गर्लफ्रेंड भी। जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी कोरोना से संक्रमित है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वो डॉक्टर की कही सारी बातों को मान रही हैं और कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए होम आइसोलेट हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रियाअदा भी किया है।
हाल ही में आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये थे। लेकिन 1 हफ्ते बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दोनों स्टार्स हाल ही में डबिंग स्टूडियो के बाहर भी देखे गए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि हो सकता है एक बार फिर से रणबीर कपूर को भी अपना कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच का रिश्ता अब जगजाहिर है। रणबीर और आलिया पिछले दो साल से रिलेशनशिप में हैं। चाहे फिल्म की स्क्रीनिंग हो, सेलिब्रिटी पार्टी हो या कोई फैमिली फंक्शन हो, हर जगह इस कपल को एक साथ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आएंगे। आलिया लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर रही हैं।
हालांकि पिछले साल, ये अफवाहें थीं कि आलिया और रणबीर लॉकडाउन के बाद शादी करेंगे। लेकिन कोरोना और ऋषि कपूर के निधन के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे।
ADVERTISEMENT
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई के अलावा जल्द ही फिल्म ‘RRR’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर आलिया इन दिनों चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी आलिया अपने दमदार परफॉर्मेंस से फैंस के दिल जीतने में कामयाब होंगी।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
03 Apr 2021
ADVERTISEMENT