ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
करीना- रणबीर कपूर की दादी का निधन, शोक में बॉलीवुड

करीना- रणबीर कपूर की दादी का निधन, शोक में बॉलीवुड

बॉलीवुड के गलियारे से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। मशहूर एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 88 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

कृष्णा राज कपूर का निधन

बॉलवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का मुंबई में सुबह 4 बजे निधन हो गया। 88 वर्ष की कृष्णा कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं और अगस्त में उन्हें साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। कृष्णा राज कपूर को कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी। यह खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर के मुताबिक, कृष्णा कपूर का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है।

Krishna Raj Kapoor died

परिवार की धुरी थीं कृष्णा

लोकप्रिय एक्टर्स प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ की बहन कृष्णा मल्होत्रा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी। 1988 में राज कपूर का निधन हो गया था और तब से कृष्णा राज कपूर ने ही पूरी कपूर फैमिली को संभाल कर रखा हुआ था। वे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन व रितु नंदा की मां थीं और करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर की दादी। कपूर परिवार को बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से एक माना जाता है। उनके निधन के साथ ही कपूर खानदान के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है।

ADVERTISEMENT

Krishna Raj Kapoor with Taimur

88 साल की उम्र में भी वे काफी सक्रिय रहती थीं। उन्हें अक्सर फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में देखा जाता था।

Krishna Raj Kapoor at function

शोक में बॉलीवुड

कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने- अपने तरीके से शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज़ ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने कपूर परिवार को सांत्वना देते हुए ट्वीट किया, ‘कपूर परिवार के लिए यह दुख का क्षण है। कृष्णा राज कपूर के साथ एक युग गुज़र गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे!’

ADVERTISEMENT

रवीना टंडन के अलावा सुहेल सेठ और सोहा अली खान ने भी कृष्णा राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कपूर फैमिली की सीनियर मेंबर कृष्णा के निधन की खबर फैलते ही कपूर्स के घर में फिल्म जगत के लोगों का तांता लगना शुरू हो गया।

करीब थे रणबीर कपूर

कृष्णा राज कपूर अपने पोते रणबीर कपूर के काफी करीब थीं। वे रणबीर की कोई भी फिल्म मिस नहीं करती थीं। रणबीर कपूर भी अपनी दादी कृष्णा को अपना सबसे बड़ा समीक्षक मानते थे। रणबीर लंबे समय तक अपनी दादी के साथ रहे भी हैं।

Krishna Raj Kapoor with Ranbir Kapoor

वहीं, ऋषि कपूर हाल ही में अपने इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं और इस दुखद खबर की सूचना मिलने के बाद उन्हें आनन- फानन में मुंबई वापस लौटना होगा। ऋषि कपूर अपने काम से ब्रेक लेकर इलाज करवाने के लिए अमेरिका में हैं। जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं 45 साल से ज्यादा समय से फिल्मों में काम कर रहा हूं। अब ब्रेक लेकर इलाज करवाने अमेरिका जा रहा हूं।’

ADVERTISEMENT

ईश्वर कृष्णा राज कपूर की आत्मा को शांति दे!

ये भी पढ़ें :

टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के ‘जिग्नेश’ करण परांजपे ने दुनिया को कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हंसी का डोज़ देने वाले डॉ. हंसराज हाथी का निधन

ADVERTISEMENT

निधन के बाद श्रीदेवी को मिला पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी के निधन से शोक में बॉलीवुड

30 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT