ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
2023 में ये 7 स्टार किड्स करने वाले सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू

2023 में ये 7 स्टार किड्स करने वाले सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू

हम सभी बॉलीवुड स्टार किड्स के दिवाने हैं और इसमें कोई रहस्य नहीं है। हम उनकी जिंदगी के बारे में छोटी से छोटी चीज की जानकारी पाना चाहते हैं फिर चाहे वो कोई वैकेशन हो या फिर वो किसी को डेट कर रहे हों। इसी बीच सबसे रीसेंट बज यही है कि ये स्टार किड्स 2023 में डेब्यू करने वाले हैं और हमारा तो मानना है कि ये स्टार किड्स अभी से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। तो चलिए बिना आपको ज्यादा देर इंतजार कराए बताते हैं कि नए साल में कौन-कौन डेब्यू करने वाला है।

सुहाना खान

अपने पिता शाहरुख खान के फुटस्टेप्स को फॉलो करते हुए सुहाना जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। दरअसल, सुहाना, जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं और यह फिल्म 2023 में रिलीज की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सुहाना खान पहले कभी किसी चीज को लेकर अपनी जिंदगी में इतनी एक्साइटिड नहीं हुई हैं। सोर्स की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने इसके लिए 18 घंटों तक लगातार काम किया है।

आर्यन खान

Instagram

हालांकि, बता दें कि केवल सुहाना खा ही नहीं बल्कि उनके बड़े भाई आर्यन भी बॉलीवुड में अगले साल डेब्यू कर रहे हैं लेकिन इसमें एक छोटा ट्विस्ट है। दरअसल, वह फिल्म में एक्टिंग नहीं कर रहे हैं बल्कि खुद की ओटीटी सीरीज को लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वक्त पहले दी थी और बताया था कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट को खत्म कर लिया है। आर्यन ने इसके कैप्शन में लिखा था, ”लिखना खत्म कर लिया है… अब एक्शन बोलने का इंतजार नहीं कर सकता”।

अगस्त्य नंदा

Instagram

अगस्त्या स्टार ब्लॉक के सबसे रिक्लूसिव स्टार किड हैं। हालांकि, उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए हमें अधिक इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह जल्द ही थिएटर में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं अगस्त्य द आर्चीज में भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

पशमीना रोशन

Instagram

क्या आपको 2003 में रिलीज हुई फिल्म इश्क विश्क याद है, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव अहम भूमिका में नजर आए थे? दरअसल, इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है, जिसका नाम इश्क विश्क रिबाउंड है और इस फिल्म में पशमीना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि पशमीना म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी हैं और वह ऋतिक रोशन की कजिन हैं। वह वाकई में स्टनिंग हैं और हम उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

खुशी कपूर

Instagram

अगर हम जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज को ग्रैंडेस्ट स्टार किड डेब्यू कहें तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सुहाना और अगस्त्य के साथ-साथ इस फिल्म के जरिए बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि उनकी बड़ी बहन पहले से ही बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चला रही हैं और इस वजह से हम खुशी को स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

अलीजेह अग्नीहोत्री

Instagram

क्या आप जानते हैं कि सलमान खान की niece अलीजेह अग्नीहोत्री भी 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं? दरअसल, वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर सौमेंद्र पाधी के साथ काम कर रही हैं। हालांकि, अभी तक उनके इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हमें केवल यही पता है कि यह फीमेल ओरिएंटिड फिल्म है।

शनाया कपूर

Instagram

इस साल की शुरुआत में ऐसी बज सामने आई थी कि शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, डायरेक्टर ने कुछ महीनों पहले इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने बताया कि वह जनवरी 2023 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं और फिल्म भी 2023 में ही रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

हम तो इन स्टार किड्स को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

23 Dec 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT