25 अक्टूबर के दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेकैया नायडू ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को स्वर्ण कमल एवं रजत कमल, शॉल और ईनाम की राशि देकर सम्मानित किया। हालांकि इसकी घोषणा मार्च में ही कर दी गई थी लेकिन आज विनर्स को नेशनल अवॉर्ड दिए गये। इस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। बता दें कि साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए यह पुरस्कार दिए गये हैं।
देखिए साल 2021 के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट 67th national film awards winners list in hindi

बेस्ट एक्ट्रेस – कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि कंगना रनौत को चौथी बार नैशनल अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी
इस बार श्रेष्ठ सहकलाकार का फिल्म पुरस्कार पल्लवी जोशी के नाम गया है। पल्लवी जोशी ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जीता।
बेस्ट एक्टर – मनोज वाजपेयी, धनुष
बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म भोंसले के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं साउथ के सुपरस्टार धनुष को भी फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म ‘असुरन’ ने इसके साथ ही बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति
साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया।

बेस्ट हिंदी फिल्म – छिछोरे
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी जिसे खूब पसंद किया गया था।
अन्य पुरस्कार –
बेस्ट नरेशन – वाइल्ड कर्नाटक, सर डेविड अटेन्बर्ग
बेस्ट एडिटिंग – शट अप सोना, अर्जुन गौरीसराई
बेस्ट ऑटोबायोग्राफी – राधा, ऑल्विन रेगो और संजय मौर्या
बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म – एलिफेंट डू रिमेम्बर
बेस्ट ऑन-लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट – रहस, सप्तर्षि सरकार
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – सोनसी, सविता सिंह
बेस्ट डायरेक्शन – नॉक नॉक नॉक, सुधांशु सरिया
फैमिली वैल्यूज – ओरू पाथिरा स्वपनम पोले (मलयालम)
बेस्ट शार्ट फिक्शन फिल्म – कस्टडी
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – स्मॉल स्केल सोसायटीज
बेस्ट एनीमेशन फिल्म – राधा
बेस्ट इनवेस्टिगेटिव फिल्म – जक्कल
बेस्ट एक्सप्लोरेशन फिल्म – वाइल्ड कर्णाटक
बेस्ट एजुकेशन फिल्म – एपल्स एंड ओरांजेस
बेस्ट फिल्म ऑन सकल इश्यूज – होली राइट्स, लाडली
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड
स्टंट – अवाने श्रीमन्नारायण (कन्नड़)
बेस्ट कोरियोग्राफी – महर्षि (तेलुगू)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स – मरक्कर
स्पेशल जूरी अवॉर्ड – ओत्था सेरुप्पू साइज- 7 (तमिल)
बेस्ट लिरिक्स – कोलम्बी (मलयालम)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – ज्येष्ठोपुत्री
एडाप्टेड स्क्रीनप्ले – गुमनामी
डायलॉग राइटर – द ताशकंत फाइल्स
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – जल्लीकट्टू
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – बार्दो
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक, केसरी, तेरी मिट्टी
बेस्ट डायरेक्शन – बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – कस्तूरी
बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित ‘अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा’
बेस्ट फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय
फीचर फिल्म्स
स्पेशल मेंशन – बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट तुलु फिल्म – पिंजारा
बेस्ट पनिया फिल्म – केंजीरा
बेस्ट मिशिंग फिल्म – अनु रुवाद
बेस्ट खासी फिल्म – लेवदह
बेस्ट हरियाणवी फिल्म – छोरियां छोरों से कम नहीं होती
बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म – भुलान थे माजे
बेस्ट तेलुगु फिल्म – जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म – असुरन
बेस्ट मराठी फिल्म – बार्दो
बेस्ट बंगाली फिल्म – गुमनामी
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स