वो समय चला गया है, जब आपको अपनी रसोई (Kitchen) में खाना बनाने के लिए केवल बर्तनों और गैस की जरूरत हुआ करती थी। आज के मोर्डन जमाने में आपको जरूरी चीजों के साथ तेजी से काम करने वाली और आपके काम को आसान बनाने वाली चीजों की भी जरूरत होती है। ऐसे में किचन को आज के वक्त और जरूरतों के हिसाब से अपडेट करना बहुत ही आवश्यक है। इसकी मदद से आप अपनी नौकरी, बिजनेस के साथ-साथ घर के कामों को भी आसानी से मैनेज कर पाते हैं।
इस वजह से आज हम आपको ऐसे किचन उपकरणों के बारे में बताने वाले हैं, जो एक कामकाजी महिला की रसोई में जरूर होने चाहिए। इससे उन महिलाओं का काम काफी आसान हो जाएगा और समय के साथ ये उपकरण (6 Must Have Kitchen Appliances) उनके जीवन का अहम हिस्सा भी बन जाएंगे।
किचन में जरूर होने चाहिए ये उपकरण- 6 Must Have Kitchen Appliances in Hindi
डिशवॉशर
बर्तन साफ करना रसोई के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार बर्तन साफ करते ही दोबारा से ही उतने ही बर्तन हो जाते हैं, खासकर तब जब आपके साथ बच्चे रहते हों। ऐसे में डिशवॉशर (Dishwasher) का होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसकी मदद से आपका बर्तन धोने का काम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
पॉप अप टोस्टर
सुबह के वक्त फटाफट नाश्ता बनाने के लिए घर की रसोई में पॉप अप टोस्टर भी जरूर होना चाहिए। अगर आपको सुबह ऑफिस जाना होता है तो नाश्ते के लिए आप आसानी से इसमें टोस्ट बना सकते हैं और आप साथ में घर का काम भी निपटा सकते हैं।
ब्लेंडर
एक अन्य आइटम जिसकी मदद से रसोई में आपका समय बचेगा वो है ब्लेंडर (Blender)। अगर आपको कुछ बेक करना है तो ब्लेंडर आपके पास जरूर होना चाहिए। इसके अलावा भी बहुत सी चीजों के लिए ब्लेंडर काफी फायदेमंद होता है।
ADVERTISEMENT
ऑटो चिमनी
खाना बनाने का मतलब है कि घर में घुआं और चीजों की स्मेल होना। इस वजह से घर की रसोई में ऑटो चिमनी का होना भी बहुत ही जरूरी है। इससे घर में एकत्रित हो जाने वाली खाने की स्मेल तुरंत ही बाहर निकल जाएगी और किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
वैक्यूम क्लीनर
घर की रसोई घर का एक ऐसा हिस्सा होता है, जो जल्दी से गंदा हो जाता है। ऐसे में बार बार रसोई में झाड़ू या पोछा लगा पाना मुमकिन नहीं हो पाता। साथ ही कई बार रसोई का कचरा गीला भी होता है और इस वजह से वैक्यूम क्लीनर इसके लिए एक दम परफेक्ट है और इसका इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है।
डबल डॉर फ्रिज
अंत में किचन के खाने को स्टोर करके रखने या फिर फल और सब्जियों को रखने के लिए हर घर में फ्रिज का होना भी बहुत आवश्क होता है। इस तरह के फ्रिज में ऑटो डीफ्रोस्ट फीचर होता है, जो फ्रिज में बर्फ को अधिक जमने से रोकता है और साथ ही सब्जियों और फलों को भी फ्रेश रखता है।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!