ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
परफेक्ट हसबैंड का उदाहरण हैं विक्की कौशल साफ-सफाई से लेकर चाय बनाने तक करते हैं घर के कई और काम

परफेक्ट हसबैंड का उदाहरण हैं विक्की कौशल साफ-सफाई से लेकर चाय बनाने तक करते हैं घर के कई और काम

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल केवल अच्छे एक्टर और डांसर ही नहीं बल्कि साथ ही बेहद ही अच्छे पति भी हैं। कैटरीना कैफ के कुछ इंटरव्यूज में उन्होंने विक्की कौशल के बारे में जितना बताया है उससे तो यही पता चलता है कि विक्की कौशल सोना मुंडा हैं जो घर के कामों में भी मदद कराते हैं और हर महिला की यही तो ख्वाहिश होती है, हैना? जी हां, आपने सही पढ़ा विक्की कौशल बर्तन साफ करने से लेकर, पंखे साफ करने और पोछा लगाने तक में माहिर हैं। इस वजह से हम यहां 5 ऐसे घर के कामों के बारे में बताने वाले हैं जो हर पुरुष को करने चाहिएं और इसके कई फायदे भी हैं।

दरअसल, एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने बताया कि वह घर के कामों में भी मदद करते हैं। उन्होंने कहा वह लंबे हैं तो पंखें साफ कर सकते हैं। वह पोछा लगा सकते हैं और ग्रीन टी भी बना सकते हैं।

वैसे भी घर का काम जेंडर पर आधारित नहीं होता है और इस वजह से घर के काम को लेकर जेंडर से संबंधित स्टीरियोटाइप आज के वक्त में लागू नहीं होते हैं।

1. खाना बनाना

खाना बनाना एक लाइफ स्किल है और हर किसी को खाना बनाना आना चाहिए। घर पर खाना बनाना हमेशा स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और साथ ही पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन भी होता है। इसकी मदद से एक इंसान अपनी डाइट पर भी कंट्रोल रख सकता है और साथ ही अलग-अलग प्रकार के खाने के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकता है। इस वजह से पुरुष हो या महिला उन्हें खाना बनाना आना चाहिए।

ADVERTISEMENT

2. गार्डन मैंटेन करना

अगर आपके घर में बालकनी है या फिर घर के बाहर जगह है तो आप वहां अच्छा सा गार्डन बना सकते हैं या फिर पौधे लगा सकते हैं। आप पौधों की गुढ़ई कर सकते हैं, या फिर उन्हें शेप दे सकते हैं और फिर वहां बैठ कर चाय का आनंद ले सकते हैं।

3. ग्रौसरी शॉपिंग

ग्रौसरी शॉपिंग करना किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। जरूरी सप्लाई और फूड आइटम हर घर में खरीदे जाते हैं। इससे आप मील प्लानिंग कर पाते हैं और साथ ही बजट मैनेजमेंट भी कर पाते हैं।

4. Laundry

कपड़े धोना, पर्सनल हाइजीन औऱ साफ वॉरड्रोब के लिए बहुत जरूरी होता है। इस तरह के घर के काम को भी आप अपने पार्टनर के साथ बांट सकते हैं क्योंकि हर कोई साफ कपड़े पहनना पसंद करता है। इससे वो अधिक कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। साथ ही इससे इंसान को अपनी जिम्मेदारी समझ आती हैं और वो टाइम मैनेजमेंट भी सीखते हैं।

5. सफाई करना

घर की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है। इसमें डस्टिंग, झाडू और पोछा शामिल है क्योंकि ऐसा करने से घर में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया आदि को दूर किया जाता है। नियमित रूप से घर की साफ-सफाई करने से कचरा भी वक्त से बाहर निकलता रहता है और साथ ही इससे बीमारी का रिस्क भी कम होता है और घर की एनर्जी भी अच्छी बनी रहती है।

ADVERTISEMENT
25 Sep 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT