कई फलों में आवश्यक न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिनमें त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के कई गुण होते हैं। इसी तरह का एक फल अंगूर है। अंगूर (Grapes) में ए,सी, बी6 और फॉलेट होते हैं जो आपकी त्वचा के सेल्स के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा इस सुपरफूड के जरिए आप खुद को स्मूद, क्लीयर और जवां त्वचा दे सकते हैं। साथ ही इसमें एंथोकाइनिन होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और ये मुहांसों और स्कार्स को दूर करने में मदद करता है। इस वजह से आज हम आपके लिए अपने इस लेख में 5 DIY अंगूर के फेस पैक्स (Grapes Face Mask) लेकर आए हैं।
ADVERTISEMENT
अंगूर में काफी अधिक मात्रा में विटामिन ए होता है, जो कोलाजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर टमाटर को बहुत ही अच्छा एंटी-एजिंग इंग्रीडिएंट माना जाता है, जो एज स्पॉट और फाइन लाइन्स से लड़ता है।
ऐसे बनाए मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले छोटे साइज के टमाटर को 5-6 अंगूर के साथ ब्लेंड कर लें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक स्मूद पेस्ट ना बन जाए। इस दौरान अपने आंखों, होंठों को छोड़ कर पूरे चेहरे और गर्दन पर पेस्ट को लगा लें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे ठंडे पानी से धो लें और एक टॉवल से सुखा लें।
क्या आपके चेहरे पर भी एक्सेसेवि ऑयल होता है, अगर हां तो ये फेस पैक आपके लिए ही है।
ऐसे बनाएं मास्क
सबसे पहले 8-9 काले अंगूर को अच्छे से मैश कर लें। अब 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी और 1 टीस्पून गुलाब जल डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाएं। कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।
क्या आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं। अगर हां तो अंगूर का फेस पैक आपकी बहुत मदद कर सकता है।
ऐसे बनाएं मास्क
इसके लिए आप हरे अंगूर के पल्प को अपनी आंखों के नीचे सोने से पहले लगा लें। आप चाहें तो पल्प की जगह ग्रेपसीड ऑयल भी लगा सकते हैं।
यदि आप इंस्टैंटली मॉइश्चराइ स्किन चाहिए तो ग्रेप फेस पैक आपके लिए बहुत ही अच्छा है और इससे आपकी त्वचा सपल और स्मूद हो जाएगी।
ऐसे बनाएं मास्क
सबसे पहले 2-3 स्ट्रॉबेरी ब्लेंड कर लें और इसे 4-5 अंगूर के साथ ब्लेंड कर लें।अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए इसे लगा कर रखें और फिर पानी से अपना मुंह धो लें।
कैमोमाइल जूस आपके चेहरे से ब्लेमिश और डार्क स्पॉट को घटाता है और वहीं गन्ना आपकी स्किन टोन करे और साथ ही एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से बचाता है। जब आप इन दोनों को अच्छे से मिलाते हैं और अंगूर के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सॉफ्ट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन मिलेगी।
ऐसे बनाएं मास्क
1 टीस्पून गन्ने का रस, 2 टेबलस्पून अंगूर का पल्प और 1 टीस्पून कैमोमाइल जूस को मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10 से 12 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखेंं अपनी त्वचा का खास ख्याल।
05 Jul 2021
ADVERTISEMENT