ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
इन 3 टिप्स की मदद से New Mothers वापस शुरू कर सकती हैं काम

इन 3 टिप्स की मदद से New Mothers वापस शुरू कर सकती हैं काम

क्या आप भी लंबी छुट्टियों के बाद अपना काम दोबारा शुरू करने की प्लानिंग कर रही हैं और इस दौरान आप अपने नवजात के डायपर बदलना, उनका खाना बनाना और साथ ही उन्हें नेहलाना सीख रही हैं? हां ये थोड़ा थका देने वाला महसूस हो सकता है और हो सकता हैह कि आपकी ऑफिस जाने की या फिर दोबारा से नौकरी करने की मॉटिवेशन खत्म हो गई है और या फिर आपको काम करने का ख्याल भी ना पसंद आ रहा हो। हालांकि, यह उतना भी बुरा नहीं है, जितना आप सोच रही हैं।

आपको केवल ये याद रखना है कि आप इस काम को कई वर्षों से करते आ रहे हैं और हो सकता है कि आपने अपने इस काम से कुछ समय के लिए ऑफ लिया हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको वो काम अब पसंद नहीं है। ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है या आपको फिर से शुरू करने में कुछ परेशानी आ सकती है, कई बार आपको इसे अधिक समय भी देना पड़ सकता है लेकिन वापस एक्शन में आने में आपको केवल कुछ ही वक्त लगेगा। लेकिन मदरहुड आपको कुछ ऐसी चीजें भी सिखाता है जो वर्कप्लेस में आपके काम आ सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये क्या हैं तो बता दें कि अब आप अधिक धैर्य रखते होंगे, कई चीजें एक साथ कर सकते हैं और मल्टीटास्कर हो सकते हैं।

हालांकि, इसके बाद भी अगर आपको वापस काम पर लौटने में झिझक महसूस हो रही है तो ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं-

अपनी रिसर्चर हैट ऑन करें

ध्यान रखें कि काम पर वापस जाने से पहले आप एक बार अपनी फील्ड से संबंधित जानकारी एकत्रित कर लें। ट्रेंड्स के बारे में पढ़ें और अपने कॉम्पिटिटर्स के बारे में जानें और उस अनुसार तैयारी करें। लीप इन फेथ लेने की जगह खुद को तैयार रखें। इससे आपको आत्मविश्वास मिलेगा और आपको वापस काम शुरू करने में आसानी भी होगी।

ADVERTISEMENT

अपनी फील्ड के लोगों से बात करें

रिसर्च के अलावा यह भी जरूरी है कि आप अपनी फील्ड में कुछ संपर्क बनाएं। इससे आपको अन्य चीजों की भी जानकारी मिलेगी और साथ ही आप प्रोफेशनलिज्म के जोन में एंटर कर पाएंगे। इससे आपके डाउट दूर होंगे और आप कुछ लोगों से प्रोफेशनल हेल्प भी ले सकती हैं।

सर्टिफिकेट प्रोग्राम ज्वॉइन करें

इसमें कोई शक नहीं है कि एक्सपीरियंस आपके लिए बोलता है लेकिन कई बार समय और स्थिति के आधार पर आपको खुद की स्किल को बेहतर करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको जरूरत महसूस हो तो आप भी किसी सर्टिफिकेट कोर्स में अनरॉल कर सकती हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इससे आप अपने रिज्यूम को मजबूत कर सकती हैं। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

01 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT