वेडिंग

#वायरल वीडियो, जब स्टेज पर थिरकी धोनी की बेटी जीवा, सब देखते ही रह गये

Archana Chaturvedi  |  Jul 20, 2018
#वायरल वीडियो, जब स्टेज पर थिरकी धोनी की बेटी जीवा, सब देखते ही रह गये

मुंबई में पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की संगीत पार्टी में कई जाने- माने सेलेब्स ने शिरकत की। इंग्लैंड दौरे से लौटे महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ इस पार्टी में नजर आये, जहां जीवा ने अपने क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने ऐसा डांस किया कि उनके आगे बड़े- बड़े दिग्गजों की चमक भी फीकी पड़ गई और इस पार्टी की लाइमलाइट बन गई क्यूट- क्यूट जीवा।

देखिए वीडियो –

हर बार की तरह जीवा ने अपने डांस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहले तो डीजे स्टेज पर वो अकेले ही डांस कर रही थीं लेकिन बॉलीवुड की स्वीटी यानि कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने जब जीवा को डांस करते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया और वो भी उनके साथ डांस करने लगीं।

पार्टी में नन्ही जीवा जब डांस फ्लोर पर उतरीं तो सभी लोग उनके डांस को देखते ही रह गये। फ्लोरल लहंगा- चोली वाली ड्रेस में वो बेहद ही क्यूट लग रही थीं। जीवा जब डांस कर रहीं तो इस दौरान धोनी दूर खड़े होकर जीवा को निहारते दिखे।

इस संगीत पार्टी में धोनी और साक्षी की जोड़ी भी खूब जम रही थी। धोनी हरे रंग के कुर्ते-पजामे में थे वहीं साक्षी ने मरून रंग की साड़ी पहनी हुई थी।

किसी स्टार से कम नहीं हैं जीवा के जलवे

आपको बता दें कि जीवा अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इनके जलवे भी किसी बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटर से कम नहीं हैं। इससे पहले भी जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हुए हैं। क्या आपको याद है जीवा का मलयाली भाषा में गया हुआ वह गाना, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

देखिए वीडियो –

ये भी पढ़ें –
1. अपनी बेटी के साथ बैंक में धक्के खाते दिखे अमिताभ, देखिए वीडियो
2. शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के हॉट रेन डांस का वायरल वीडियो
3. #वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए मोटिवेशन की वजह बना ये नींबू

Read More From वेडिंग