एक्सेसरीज़

Bra के बारे में ये 7 बातें जो देती हैं आपके Boobs को परफेक्ट लुक

POPxo Hindi  |  May 5, 2016
Bra के बारे में ये 7 बातें जो देती हैं आपके Boobs को परफेक्ट लुक

आप अपने Boobs, उनके look और comfort को लेकर हमेशा conscious रहती हैं! दरअसल ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं है। हर लड़की आपकी ही तरह बहुत कुछ जानना और करना चाहती है इन lovely two’s के लिए। ऐसा होना जरूरी भी है। क्योंकि female body के outer look और सही शेप को यही तो lead करते हैं! हम आपके लिए लाएं हैं बेहद आसान टिप्स जिनसे आपके Boobs हमेशा gorgeous लगेंगे।

1. सही ब्रा का चुनाव

अपनी ब्रा के size को लेकर किसी भी तरह का confusion न रखें। अापना सही ब्रा साइज़ जानने में अगर आपको दिक्कत आ रही हो तो Lingerie Store पर guide की मदद लें। जैसे आपने इंचटेप से measure करके जाना कि आपका size 32 है। लेकिन जब आप 32 साइज़ की ब्रा लेती हैं तो सही फिट नहीं आता। ऐसा होने की कई वजह होती हैं। जैसे आपका body round कम है और कप साइज़ ज्यादा। या फिर body round ज्यादा है और कम साइज़ कम। इस situation में आपको 32-A, 32-B या दूसरे Options को चुनना होगा।

2. Padded या  Non Padded Bra

ड्रेसअप होते समय ध्यान रखें कि आप जो कपड़े पहन रही हैं उनके साथ किस तरह की ब्रा कैरी करनी चाहिए। जैसे अगर आप टी-शर्ट या सिंगल layer टॉप पहन रही हैं तो इनके साथ पैडेड ब्रा ही पहनें। यह ब्रा आपको uneasy feel  नहीं होने देगी। वहीं साड़ी/ सूट/ काउल नेक या loose toppers के साथ आप नॉन-पैडेड ब्रा भी पहन सकती हैं।

3. कौन-सा Pad साइज़ है आपके लिए

आपको Thin Padded Bra पहननी चाहिए या Thick Padded. यह जानने के बाद ही ब्रा खरीदें। जैसे अगर आपके Boobs का साइज़ कम है तो आप Thick Padded ब्रा चुनें। क्योंकि ये आपके Boobs को fullness देती है। वहीं अगर आपके Boobs नॉर्मल साइज़ या heavy हैं तो आपको thin padded ब्रा पहननी चाहिए।

4. Boobs नहीं होंगे Loose!

Exercise, स्पोर्टस या yoga करते समय हमेशा sports bra पहनें। इन activities के दौरान आपके boobs को extra support की जरूरत होती है। जो स्पोर्ट्स ब्रा ही देती है। लंबे समय तक इन activities के दौरान sports ब्रा न पहनने से आपके boobs की skin loose हो सकती है।

5. Straps का सही फिट

आपकी ब्रा straps को Runner के सपोर्ट से हमेशा सही फिट करके रखें। स्टे्प्स को ज्यादा टाइट करने या loose छोड़ने पर आपको सही शेप नहीं मिलती। साथ ही ये आपको Shoulder pain दे सकता है। टाइट straps से कंधे के ऊपर निशान भी बन जाते हैं। जिससे आपको off-shoulder dress पहनने में दिक्कत हो सकती है।

6. बड़ा फायदा

सही ब्रा का selection आपको comfort तो देता है, साथ ही ब्रेस्ट कैंसर की वजह भी नहीं बनता।

7. Confidence बूस्टर

जब आप खूबसूरत और In-shape दिखती हैं तो आपका confidence लेवल भी तो सांतवे आसमान पर होता है। तो आप जान गई होंंगी न कि सही ब्रा का चुनाव कितना जरूरी है। आपके Boobs और Confidence के लिए! Images: Shutterstock.com यह भी पढ़ें: Underwear के साथ आप तो नहीं कर रहीं ये 8 गलतियां यह भी पढ़ें: ये 7 Bra Accessories आपकी सारी मुश्किलेें करेेंगी आसान!!

Read More From एक्सेसरीज़