वेडिंग

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की राजकुमारी का हुआ रोका!

Deepali Porwal  |  Oct 20, 2018
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की राजकुमारी का हुआ रोका!

छोटे पर्दे के सितारों के लिए यह साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। आए दिन सेलिब्रिटीज़ के घरों से खुशखबरियां मिल रही हैं। अभी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी का धमाल थमा  नहीं था कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) की सगाई की खबर वायरल हो रही है।

राजकुमारी बनेगी दुल्हनिया

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक सिंहानिया की जोड़ी के बाद उनके बच्चों की जोड़ियां भी काफी लोकप्रिय हुई हैं। इस टीवी सीरियल में कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शिवांगी जोशी) की मशहूर जोड़ी ‘कायरा’ के बाद सबसे ज्यादा चर्चा नक्ष (ऋषि) और कीर्ति (मोहिना कुमारी सिंह) की जोड़ी ‘कीश’ की ही होती है। कीश के फैन्स को इस बात की जानकारी ज़रूर होगी कि कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह रीवा (मध्य प्रदेश) के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। इस नाते वे रीवा की राजकुमारी हैं और वे राजपरिवार की इकलौती ऐसी सदस्य हैं, जिसका जुड़ाव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से है। हाल ही में मोहिना के फैन पेज पर उनके रोके की रस्म की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिसंबर में करेगी शादी

सादगी में हुआ यह मिलन

मोहिना कुमारी सिंह ने टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से तीन दिन की छुट्टी ली थी। इसी बीच उनकी सगाई की तस्वीरे सामने आई हैं। खबरों की मानें तो रोके की इस रस्म में सिर्फ मोहिना के परिवार वाले ही शामिल हुए थे। इस रस्म को काफी सादगी से निभाया गया था और इसके बारे में मोहिना के कोस्टार को भी कुछ नहीं पता था। अपने रोके की रस्म में मोहिना ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं उनके मंगेतर गोल्डन शेरवानी व लाल पगड़ी में नज़र आए थे। माना जा रहा है कि इन दोनों का गठबंधन दिसंबर में होगा और रीवा की राजकुमारी की इस भव्य शादी में देश की तमाम राजनैतिक हस्तियां और छोटे व बड़े पर्दे के कई सितारे भी सम्मिलित होंगे। हालांकि, अभी एक्टर एंड प्रिंसेस मोहिना कुमारी सिंह की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है।

टीवी शो के ये सेलिब्रिटी कपल कर रहे हैं एक- दूसरे को डेट

बेहद टैलेंटेड है यह राजकुमारी

राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहले रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 3 (2012) में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आई थीं। वे एक प्रशिक्षित डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, मोहिना कुमारी सिंह ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपने को स्टार्स ऋषि देव और गौरव वाधवा के साथ मिलकर यूट्यूब पर एक चैनल रीमोरव (RIMORAV) भी शुरू किया है। इस चैनल पर ये तीनों अपने विडियो लॉग्स शेयर करते हैं और इनके 1 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हो भी चुके हैं। गौरतलब है कि ऋषि देव ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहिना यानि कीर्ति के पति नक्ष सिंहानिया की भूमिका निभाते हैं और गौरव वाधवा उनके भाई शुभम गोयनका के किरदार में नज़र आए थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है नायरा उर्फ शिवांगी जोशी को हुआ ब्रेन ट्यूमर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कीर्ति सिंघानिया उर्फ राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह को उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं!

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा बनीं बसंती

ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर एक हो रहे हैं कार्तिक और नायरा

Read More From वेडिंग