Natural Care

2021 में स्किनमलिज्म बन सकता है स्किन केयर का नया ट्रेंड, इसके बारे में जानें डिटेल्स

Megha Sharma  |  Mar 4, 2021
2021 में स्किनमलिज्म बन सकता है स्किन केयर का नया ट्रेंड, इसके बारे में जानें डिटेल्स
ये तो हम सभी जानते हैं कि 2020 कितना अलग साल था। 2020 ने हम सभी के लिए बहुत कुछ बदल दिया है। एक ओर जहां रोजाना हमने कुछ नया सीखा तो वहीं हमने अपने डेली रूटीन में भी कई बदलाव किए, जिसमें ब्यूटी प्रेक्टिस भी शामिल है। 2020 को देखा जाए तो स्किन केयर एक विजेता था। फिर चाहे घरेलू नुस्खों की डिमांड बढ़ना हो या फिर त्वचा का थोड़ा अधिक ध्यान रखना हो।
अब हम सभी 2021 में हैं और हम सभी एक बहुत ही मुश्किल साल से निकल कर आए हैं। हालांकि, महामारी अभी तक भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है लेकिन 2021 के लिए स्किनकेयर ट्रेंड (Skincare Trend) जरूर बदलने वाला है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हम जो भी कोशिश कर रहे हैं वो व्यर्थ नहीं जाएंगी क्योंकि 2021 में भी स्किनकेयर (Skincare) को फॉलो किया जाएगा। ऐसे में यदि ट्रेंड चार्ट को देखा जाए तो इस वक्त स्किनमलिज्म (Skinmalism) महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
https://hindi.popxo.com/article/3-easy-ways-to-use-jelly-highlighter-in-hindi

क्या है स्किनमलिज्म और क्यों बन रहा है ये नया ट्रेंड – Why Skinmalism is Becoming New Skincare Trend in 2021 in Hindi

स्किनमलिज्म का मतलब है आपके स्किनकेयर रूटीन को आसान बनाना। जैसा कि हम अभी तक मास्कने की समस्या का सामना कर रहे हैं, ऐसे में स्किनमलिज्म आपकी त्वचा के नेचुरल टेक्सचर को बेहतर बनाएंगे और इसकी मदद से आप ऐसे प्रोडक्ट खोज सकते हैं, जिनसे आपको नेचुरली ग्लो मिले। तो चलिए आपको बताते हैं कि स्किनमलिज्म में क्या क्या शामिल है-

https://hindi.popxo.com/article/diy-sugar-and-coffee-face-pack-in-hindi
फेस योगा: एक्सपर्ट्स की मानें तो आज के वक्त में महिलाएं फेस योगा को अधिक पसंद कर रही हैं। यहां तक कि गूगल पर भी महिलाओं द्वारा फेस योगा काफी सर्च किया जाने लगा है। इसकी मदद से आपको नेचुरल ग्लो मिलता है और फेशियल टेंशन दूर होती है।
मिनिमम और नेचुरल मेकअप: फ्लॉलेस और नेचुरल ग्लो पाने के लिए कम से कम मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही स्किनमलिज्म है। इसका मतलब है कि अधिक से अधिक स्किन फ्रेंडली प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना और चेहरे की त्वचा को फुल कवरेज देना।
घरेलू नुस्खे: 2021 में ये ट्रेंड भी कहीं नहीं जाने वाला है। वैसे तो 2020 में ही लोग समझ गए थे कि स्किन केयर प्रोडक्ट जरूरी हैं लेकिन घरेलू नुस्खों की मदद से त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है। ऐसे में हमेशा उन चीजों को चुनें जो आपकी त्वचा को सूट करते हों और उन्हीं से अपनी त्वचा की केयर करें। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ अपने मेकअप गेम को बनाएं और भी शानदार।

Read More From Natural Care