लाइफस्टाइल

जानिए आपके शरीर का तिल क्या कहता है आपके बारे में

Archana Chaturvedi  |  May 5, 2016
जानिए आपके शरीर का तिल क्या कहता है आपके बारे में

आपके खूबसूरत चेहरे पर मौजूद एक काला तिल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। पर खूबसूरती बढ़ाने के अलावा भी आपका तिल आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। किसी व्यक्ति की रियल पर्सनालिटी जानना चाहते हैं तो सामुद्रिक शास्त्र इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि आपके शरीर के किसी भी अंग पर मौजूद तिल आपके बारे में क्या बताता है।

1. माथे की दायीं ओर

अगर आपके माथे पर तिल है तो आप धनी यानि अमीर माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आपको लाइफ में बहुत नाम और शौहरत मिलने वाली है।

2. भौंहों के नीचे

ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान और क्रिएटिव माने जाते हैं। इनमें सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा होती है।

3. होंठों  पर या चिन पर

यहां का तिल आपको खूबसूरत और सेक्सी लुक देता है और साथ ही ये भी बताता है कि आप एक कामयाब इंसान हैं और बैलेंस्ड लाइफ जी रहे हैं।

4. नाक पर

लोगों का गुस्सा उनकी नाक पर होता है और अगर आपका तिल आपकी नाक पर है तो आप बहुत ज्यादा गुस्सेबाज होते हैं.. पर ज़रूरी नहीं कि आपका गुस्सा आपको बहुत सीरियस बनाए.. आप फ्लर्ट करना भी खूब पसंद करती हैं।

5. आंखों पर

कुछ लोगों की आंखों पर भी तिल होता है… दायीं आंख पर तिल ये बताता है कि आप बड़े आराम से पैसे कमा लेते हैं, जबकि बायीं आंख का तिल कहता है कि आप अभिमानी हैं।

6. कान के निचले हिस्से पर

यहां का तिल कहता है कि आप खुद के लिए और अपनी फैमिली के लिए जी जान लगा देने वाले होते हैं।

7. गर्दन पर

अगर आपकी गर्दन पर तिल है और वो दिखता है तो ये अच्छा तिल है जो आपकी पर्सनालिटी में निखार लाता है।

8. गाल पर

गाल पर तिल सबसे नॉर्मल है। अगर आपके दायें गाल पर तिल है तो इसका मतलब ये है कि आप ज्यादा इमोशनल हैं और अगर बायीं गाल पर है तो आप इंट्रोवर्ड हैं। आप लोगों के बीच खुल नहीं पातीं और आपके पास कभी पैसे की कमी नहीं रहती।

9. कंधों पर

ज़िम्मेदारियों का बोझ कंधों पर ही होता है न? इसलिए अगर आपके कंधे पर तिल पर है तो आप जिम्मेदार हैं और अपनी ज़िम्मेदारी समझती हैं, साथ ही आप बहुत समझदार भी हैं।

10. बांहों पर

आपकी बांहों का तिल कहता है कि आप मजबूत और बहादुर दिल वाली लड़की हैं और हर तरह का फैसला करना आपको बखूबी आता है।

11. सीने पर तिल

यहां का तिल बताता है कि आप आलसी हैं और आपको शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी पसंद है.. आप अक्सर ख्यालों में भी रहती हैं।

Images: Shutterstock

इन्हें भी पढ़ें –

1.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 
2.  अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप 
3.  राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप 
4.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी 

Read More From लाइफस्टाइल