फूड एंड नाइटलाइफ

क्या होती है ग्लूटेन फ्री डाइट, जानें

Megha Sharma  |  Aug 31, 2022
क्या होती है ग्लूटेन फ्री डाइट, जानें

एक ग्लूटेन फ्री डाइट वो होती है, जिसमें गेंहू, बार्ले आदि जैसे प्रोडक्ट्स का प्रोटीन ग्लूटेन ना हो। कई स्टडीज में पाया गया है कि ग्लूटेन फ्री ईटिंग प्लान उन लोगों के लिए होता है, जिन्हें celiac disease होती है। हालांकि, कुछ अन्य हेल्थ कंडीशन भी होती है – जैसे non-celiac gluten sensitivity (NCGS) के कारण भी आपको ग्लूटेन की परेशानी हो सकती है। अगर आपको भी ग्लूटेन से संबंधित परेशानी है तो आपको ग्लूटेन वाली चीजों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अपनी डाइट से ग्लूटेन को नहीं हटाते हैं तो इससे आपको काफी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

ग्लूटेन क्या है

ग्लूटेन का संबंध प्रोटीन के परिवार से होता है, जो मुख्य रूप से गेहूं, बार्ले और राय में पाया जाता है। इसका नाम लैटिन भाषा के शब्द ग्लू से लिया गया है। जब आटे और पानी को मिलाया जाता है तो उसके नतीजे के मिक्सचर की कंटिस्टेंसी स्टिकी होती है। ग्लूटेन, ग्लू जैसा होता है जो इसे स्टिक करने में मदद करता है और इस वजह से ही ब्रेड बेक हो पाती है। साथ ही यह ब्रेड को chewy टेक्सचर भी देता है।

ग्लूटेन फ्री डाइट क्या होती है

ग्लूटेन फ्री डाइट दावा करती है कि इससे एनर्जी बेहतर होती है, स्वास्थ्य और वजन घटाने में भी इससे मदद मिलती है। हालांकि, यह सलाह नहीं दी जाती है कि आप बिना डॉक्टर से सलाह लिए ग्लूटेन फ्री डाइट शुरू कर दें क्योंकि इस तरह की डाइट में न्यूट्रिशन इनटेक का काफी ध्यान रखना होता है।

ग्लूटेन फ्री डाइट में इन चीजों का करें सेवन

सभी फ्रेश फ्रूट और सब्जियां नैचुरली ग्लूटेन फ्री होती हैं। हालांकि, कुछ प्रोसेस्ड फ्रूट और सब्जियां होती हैं, जिनमें ग्लूटेन होता है और कई बार ये उसके फ्लेवर को भी बेहतर बनाता है। हाइड्रोलाइज्ड वीट प्रोटीन, मोडीफाइड फूड स्टार्च और माल्ट जैसी चीजों में ग्लूटेन होता है।

ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदे

कुछ लोगों को क्यों ग्लूटेन अवॉइड करना चाहिए

अधिकतर लोग बिना किसी साइड इफेक्ट के ग्लूटेन का सेवन कर सकते हैं लेकिन जिन लोगों को celiac disease होती है वो ग्लूटेन को बर्दाश नहीं कर सकते हैं। इस तरह की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ग्लूटेन के सेवन से बचना चाहिए।

क्या ना खाएं

पूरी तरह से ग्लूटेन को अवॉइड कर पाना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि यह अधिकतर खाने और पीने चीजों में होता है। गेहूं, ग्लूटेन का अहम सॉर्स है और इसके अलावा बार्ले और राय में भी ग्लूटेन पाया जाता है। ग्लूटेन अवॉइड करने का सबसे आसान तरीका है कि आप अनप्रोसेस्ड खाना खाएं और आपको कोई भी बाहर की चीज खरीदने से पहले लेबल चेक कर लेना चाहिए।

Read More From फूड एंड नाइटलाइफ