सेलेब्रिटी स्टाइल

रोजाना 1 चम्मच घी खाकर दिन की शुरुआत करती हैं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Archana Chaturvedi  |  Feb 25, 2023
What does Janvi Kapoor eat in a day in hindi

आमतौर पर लोग घी का नाम सुनते ही वजन बढ़ाने का ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं कई लोग घी के सेवन को सेहत के लिए हानिकारक भी मानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि खाने में स्वाद बढ़ाने के अलावा घी आपकी त्वचा और स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। 

हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कहा कि खाली पेट एक चम्मच घी खाना उनकी फिटनेस और खूबसूरत त्वचा का राज है। उन्होंने कहा कि वह रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाती हैं। इसके बाद ही वो किसी चीज का सेवन करती हैं। तो आइए जानते हैं कि घी हमारी सेहत को कितना फायदा पहुंचाता है।

जानिए क्यों फायदेमंद है घी?

इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट भक्ति कपूर ने कहा कि घी छोटी आंत में सोखने की शक्ति में सुधार करता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम के एसिड पीएच को कम करता है। खासतौर पर अगर आप गाय के घी का इस्तेमाल करते हैं तो यह एंटीऑक्सीडेंट का प्राकृतिक स्रोत है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करता है। उन्होंने कहा कि सुबह खाली पेट घी पीने से सेल रीजनरेशन की प्रक्रिया में सुधार होता है, जिससे शरीर को ठीक होने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी मदद करता है। साथ ही ये अन्य फायदे भी हैं –

Read More From सेलेब्रिटी स्टाइल