लाइफस्टाइल

टोटा..पटाखा..बहनजी! आखिर क्यों मिलते हैं लड़कियों को ये नाम??

Riwa Singh  |  May 5, 2016
टोटा..पटाखा..बहनजी! आखिर क्यों मिलते हैं लड़कियों को ये नाम??

वैसे तो हमारी सोसाइटी काफी मॉडर्न हो चुकी है, डेवेलप कर चुकी है। लड़कियां पढ़ती भी हैं और आत्मनिर्भर रहने के लिए नौकरी भी करती हैं फिर भी कहीं न कहीं हम उसी मानसिक स्थिति में उलझे हुए हैं जहां हम लड़कियों को कमज़ोर और अबला मानते हैं। इव-टीज़िंग अब भी कॉमन है.. इतना कॉमन कि अब लड़कियों ने भी इसका बुरा मानना छोड़ दिया है। हम आपको बता रहे हैं टोटा से लेकर पटाखा तक – लड़कियों को पुकारे जाने वाले वो नाम जो वाकई सेंसलेस हैं।

1. टोटा

वैसे ये कोई शब्द नहीं है पर पब्लिक की भाषा में अगर कोई बहुत attractive लगे तो उसे टोटा कहते हैं। क्यों नए शब्द इज़ाद कर रहे हो यार! बड़े इंटेलिजेंट हो गए हो आजकल..

2. पटाखा

दीवाली करीब है लेकिन हम दीवाली वाले पटाखे नहीं…सड़क पर चलती हुई पटाखा की बात कर रहे हैं…मतलब मनमोहक.. ये बताओ हम क्या तुम्हें इंसान नहीं लगते? अगर यही पटाखा तुम पर फायर किया जाए तो?

3. आइटम

किसी शो-केस में रखा आइटम नहीं…ये नाम भी दिया जाता है लड़कियों को!! सीधे-सीधे कहो कि हमें सिर्फ़ शो पीस समझते हो। ये आइटम क्या होता है? हम क्या तुम्हें अंधे-गूंगे-बहरे नज़र आते हैं? जिस दिन जवाब देना शुरू किया, तुम जैसों की खैर नहीं होगी।

4. माल

मतलब जनाब अगर आपको कोई बहुत अच्छा लगता है तो वो सिर्फ़ प्रोडक्ट ही हो सकता है..इंसान बिल्कुल नहीं क्योंकि आपको तो उस पर पूरी authority मिली है न! और लड़कियों को तो आप होल-सेल प्रोडक्ट समझते हैं.. क्यों?

5. बहन जी

अच्छा जी! जो पसंद आया वो आइटम जो नहीं आया वो बहन जी! तो हमें कैसे रहना है ये आप ही डिसाइड करेंगे..हमारी टेंशन तो अब और बढ़ गई .. अगर हम आपको पसंद नहीं आए तो!

6. फूलझड़ी

क्या वाकई हमें हैंडल करना इतना आसान है? इस गलतफहमी में मत रहना Boss।

7. बॉम्ब

इसका मतलब आप हमें बताएंगे प्लीज़! हम लोग सुनते हैं और आप लोग सुनाकर चले जाते हैं बस।

8. हरियाली

अक्सर जब लड़कियां group में होती हैं तो हरियाली जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं। मतलब वो जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाता है। क्यों.. अपनी फैमिली से क्या प्रॉब्लम है आपको? उन्हें देखकर खुशी नहीं मिलती? उफ़्फ़!!!

 

…..तुमसे किसी ने पूछा नहीं है कि हम कैसे लगते हैं.. तो फिर? अपने ये शब्द अपने पास रखो और हमें हम जैसा ही रहने दो। सुधर जाओ..सुधार देंगे!

GIFs: tumblr.com

Read More From लाइफस्टाइल