वेडिंग

#वायरल वीडियो: सबके सामने अनुष्का की दी अंगूठी चूमकर विराट ने जताई खुशी

Archana Chaturvedi  |  Aug 3, 2018
#वायरल वीडियो: सबके सामने अनुष्का की दी अंगूठी चूमकर विराट ने जताई खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, जिन्हें फैंस प्यार से ‘विरुष्का’ कहते हैं, भारत के पॉवर और पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मौका कोई भी हो ये एक- दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और अपने प्यार का इजहार करना नहीं भूलते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में इसकी एक झलक देखने को मिली, जिसमें विराट ने सेंचुरी पूरी होते ही एक अनोखे अंदाज में अपने प्यार की ताकत को शुक्रिया अदा अदा किया। इस टेस्ट मैच में विराट ने अकेले दम पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम को कमजोर नहीं पड़ने दिया और शानदार पारी खेलते हुए सेंचुरी भी पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी को चूमकर अनुष्का को शुक्रिया अदा करने का इशारा किया। इस दौरान अनुष्का ने भी ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

देखिए ये वीडियो –

ये नजारा देखकर कुछ ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन, देखिए वीडियो –

 

2014 इंग्लैंड दौरे पर भी साथ थी अनुष्का

साल 2014 में जब विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर असफल रहे थे, तब भी उनके साथ अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद थीं, लेकिन पत्नी नहीं गर्लफ्रैंड के तौर पर। इस दौरे के बाद विराट और अनुष्का को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

जब मैच के दौरान विराट ने किया अनुष्का को फ्लाइंग किस

विराट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में 50 रन बनाने के बाद स्टैंड की तरफ फ्लाइंग किस भेजा था। जब कैमरा स्टैंड की तरफ मुड़ा, तो वहां और कोई नहीं, बल्कि अनुष्का तालियां बजा रहीं थीं।

 

कुछ यूं शुरू हुई विरुष्का की लव स्टोरी

विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में हुई थी। दोनों ने सबसे पहले एक टीवी एड के लिए शूटिंग की थी। तभी से दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उसके बाद कुछ समय में इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। इस प्यार को इन्होंने दिसंबर साल 2017 में एक रिश्ते का नाम दे दिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर
2. #मेरा पहला प्यार – वो हार गया और मैं जीत गई..  
3. #मेरा पहला प्यार – शादी के बाद हुई उनसे मुलाकात

Read More From वेडिंग