वेडिंग

एक खूबसूरत टस्कनी वेडिंग के बाद अब जानें कि अनुष्का और विराट कहां मना रहे हैं हनीमून

Apoorva Poonia  |  Dec 14, 2017
एक खूबसूरत टस्कनी वेडिंग के बाद अब जानें कि अनुष्का और विराट कहां मना रहे हैं हनीमून

वेडिंग के पहले सप्ताह भर के सारे रस्मोरिवाज़ पूरे करने के के बाद अनुष्का और विराट का न्यूलीवेड कपल अपने हनीमून के लिए निकल चुका है। जी हां, आपने सही पढ़ा है! टस्कनी के शांति भरे वातावरण से यह लव बर्ड्स सारी चिंताओं से दूर अब इटली की राजधानी रोम रवाना हो गया है। उन्होंने स्विटज़रलैंड या मॉरीशस जैसे किसी लोकप्रिय और पॉपुलर हनीमून डेस्टिनेशन की जगह अपना क्वालिटी समय शांत और खूबसूरत शहर रोम में बिताने का निश्चय किया है। देखिये, हनीमून के लिए निकलने से पहले एक-दूसरे की बाहों में बांहें डाले विराट और अनुष्का की यह तस्वीर –  

हनीमून के तुरंत बाद विराट और अनुष्का दिल्ली और मुंबई में अपने पहले से ही निश्चित वेडिंग रिसेप्शन के लिए इंडिया पहुंचेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद यह कपल नया साल साउथ अफ्रीका में एकसाथ मनाएगा।

खैर, इन दोनों के वेरी हैप्पी हनीमून के लिए हमारी ओर से शुभकामनाएं!

इसे भी देखें- 

#वीरुष्का विवाह के बारे में सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Read More From वेडिंग