वेडिंग

अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

Archana Chaturvedi  |  Aug 29, 2018
अपनी समधन के संग ‘3 पैग’ पर ठुमके लगाते नजर आई प्रियंका की मॉम, देखिए वीडियो

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड जगत में भी धूम मचा रही है। पूरी दुनिया में प्रशंसकों ने इस जोड़ी को पंसद किया है और एक दूसरे के लिए उनके प्यार को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है। कहते हैं कि जब दो दिल मिलते हैं तो साथ में दो परिवार भी एक हो जाते हैं। आम लोगों की तरह ही प्रियंका और निक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसकी झलक उनकी रोका सेरेमनी के दिन देखने को मिली। देर से ही सही लेकिन प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी समधन यानि कि निक की मॉम को पंजाबी गाने पर डांस स्टेप सिखा रही हैं।

दरअसल, निक जोनस की मॉम डेनिस जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी समधन यानी होने वाली बहू प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को #engagementparty के साथ शेयर करते हुए डेनिस लिखती है कि, ‘मधु जी मेरी डांसिंग को लेकर आपने सब्र रखा, इसके लिए आपका शुक्रिया। मैं आपको बहुत मिस करती हूं।’  देखिए ये वीडियो –

आपको बता दें कि 18 अगस्त की सुबह प्रियंका और निक जोनस की रोका सेरेमनी हुई थी, जिसमें देसी गर्ल प्रियंका देसी लुक में नजर आ रही थी और साथ में निक जोनस भी। रोका सेरेमनी के बाद उसी दिन  शाम को करीबी दोस्तों और चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी रखी गई थी।

अक्टूबर तक हो सकती है शादी

एक  मीडिया इंटरव्यू में प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने कहा है कि शादी की तारीख और जगह अभी तय नहीं है जैसे ही बच्चों का काम पूरा हो जाएगा, तभी शादी की तारीख फिक्स हो जाएगी। वैसे कयासों का सिलसिला जारी है और खबर है कि प्रियंका और निक की शादी इसी साल अक्टूबर में हवाई में हो सकती है।

कौन हैं निक जोनस और कैसे हुई उनकी प्रियंका से मुलाकात ?

निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों अचानक मई 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ नजर आए। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के हाथ में हाथ डालकर देश के मशहूर बिजनेस फैमिली के सगाई कार्यक्रम से लेकर निक के कज़िन की शादी तक में घूमती देखी गई।

इन्हें भी पढ़ें –

1. अनाथ आश्रम के बच्चों संग प्रियंका ने किया डांस, मंगेतर निक ने शेयर किया वीडियो
2. जानिए क्या होनी चाहिए शादी करने की सही उम्र
3. विदेशी मुंडे ने थामा देसी गर्ल प्रियंका का हाथ, देखिए सगाई से पहले रोका सेरेमनी की तस्वीरें

Read More From वेडिंग