वेडिंग

वरुण धवन और नताशा दलाल बधें शादी के बंधन में, देखिए शादी की पहली तस्वीरें

Supriya Srivastava  |  Jan 24, 2021
Varun Dhawan, Natasha Dalal, Wedding Pics
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अलीबाग में परिवार वालों और दोस्तों के बीच साथ फेरे लिए। दोनों के शादी की रस्में शाम साढ़े 5 से शुरू हो गई थीं। अपनी शादी में वरुण धवन ने क्वॉड बाइक पर बॉलीवुड स्टाइल में एंट्री ली। वरुण धवन के फैंस को उनकी शादी का लंबे समय से इंतज़ार था। दोनों की शादी की तस्वीरें शादी संपन्न होने के बाद मीडिया में बाहर आईं। आप भी देखिये वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खूबसूरत तस्वीरें। 
शादी के तुरंत बाद खुद वरुण धवन के अकाउंट से उनकी और नताशा दलाल की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दोनों शादी के मंडप पर बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वरुण धवन और नताशा दलाल हाथों में हाथ डाले सात फेरे लेते हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। 

अपनी शादी में वरुण धवन ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी जिसे फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था। वहीं नताशा दलाल भी ऑफ व्हाइट कलर के ब्राइडल लंहगे में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। बता दें कि नताशा खुद फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने अपने शादी के लहंगे को खुद डिजाइन किया है। शादी पूरी होने के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल ने वेडिंग वेन्यू के बाहर खड़े सभी लोगों और मीडिया को शादी के लड्डू भी खिलाए। 

शादी के बाद रात में डिनर का इंतेज़ाम किया गया है। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों स्कूल में भी एक साथ पढ़े हैं। इसके अलावा दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों पिछले साल 2020 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते इनकी शादी टल गई। अब अलीबाग में दोनों धूमधाम के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 

Read More From वेडिंग