Eye Make Up

वैलेंटाइंस डे पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें अपना मेकओवर

Deepali Porwal  |  Feb 13, 2019
वैलेंटाइंस डे पर अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें अपना मेकओवर

कुछ लोगों को राशि (zodiac) और उनके मायने पर विश्वास होता है तो कुछ को नहीं। आप मानें या न मानें मगर आप जो हैं या जैसा आपका व्यक्तित्व है, वह काफी हद तक आपकी राशि पर निर्भर करता है। रोज़ाना का राशिफल पढ़ने या कुंडली मिलाने के अलावा भी ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं, जिन्हें अपनी राशि के अनुसार ठीक किया जा सकता है। अगर वैलेंटाइंस डे (Valentine’s Day) के खास मौके पर आप अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहती हैं तो अपनी राशि के हिसाब से करें अपना मेकओवर (makeover)। मेकओवर एक्सपर्ट आशमीन मुंजाल से जानें, राशि के हिसाब से ग्लैमरस मेकओवर करने के कुछ आसान टिप्स।

मेष (Aries)

12 राशियों में मेष को फायर एलीमेंट माना जाता है। ये जन्म से ही लीडर होते हैं और कुछ भी नया करने के लिए पहल करने से नहीं घबराते हैं। मेष राशि वाली लड़कियों पर लाल रंग सबसे ज्यादा फबता है। रेड और ऑरेंज जैसे बोल्ड कलर्स उनके व्यक्तित्व में निखार लाते हैं।

मेकअप करते वक्त क्यों ज़रूरी है प्राइमर लगाना और क्या है सही तरीका

रिच प्लम ऐंड सिज़लिंग रेड कलर की नेल पॉलिश इन पर काफी अच्छी लगेगी और लिपस्टिक की बात करें तो ये पेस्टल शेड्स, ब्राइट और नैचुरल कलर्स को वरीयता दे सकती हैं। इस तरह का मेकअप उनके अंदर के आत्मविश्वास, शांतिप्रिय व्यवहार और विभिन्न परिस्थितियों को संभालने की शक्ति को झलकाता है।  

वृषभ (Tauras)

वृषभ राशि वालों का रूलिंग प्लैनेट वीनस है। ये फन लविंग होते हैं और इन्हें हर चीज़ की अति पसंद होती है, चाहे वो इमोशंस की बात हो, मस्ती- मज़ाक की या ब्यूटी प्रोडक्ट्स की। ये क्रेज़ी होते हैं और महंगी चीज़ों के शौकीन भी। ये काफी प्रैक्टिकल होते हैं। इस राशि की लड़कियों को मेकअप करते वक्त न्यूट्रल कलर्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। इन्हें वल्गर दिखना पसंद नहीं होता है और ब्राइट कलर्स भी अवॉइड करती हैं। स्मोकी शेड्स, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, शैंपेन और बेरी जैसे कलर्स इस राशि पर ज्यादा फबेंगे। वृषभ राशि के लोग ज़मीन से जुड़े हुए और काफी आर्टिस्टिक होते हैं।

इन गिफ्ट्स से पार्टनर का वैलेंटाइंस डे बना दें एकदम खास

मिथुन (Gemini)

यह सबसे सेंसुअल राशियों में से एक है। ये अपने डुअल नेचर के लिए जाने जाते हैं और लाइट एंड डार्क कलर्स को आसानी से साथ में ब्लेंड कर लेते हैं। बातचीत की शौकीन वृषभ राशि की लड़कियों के लिए कॉस्मेटिक्स चुनना काफी मुश्किल भरा काम होता है। इन्हें पीच और पेल पिंक जैसे रंगों को चुनना चाहिए, जो इनके स्पंकी नेचर को उभारने का काम करेंगे। इन्हें मैट टेक्सचर पसंद होता है और मेकअप की बात करें तो कॉन्ट्रास्टिंग कॉम्बिनेशन इन्हें काफी सूट करेंगे। मिथुन राशि के लोग अलग- अलग सूत्रों से खबरें और दूसरी ज़रूरी जानकारियां इकट्ठी करने के लिए जाने जाते हैं।

इन रोमांटिक तरीकों से करें अपने वैलेंटाइन को प्रपोज़

कर्क (Cancer)

ये काफी घरेलू नेचर के होते हैं और परिजनों व करीबी लोगों से घिरे रहना इन्हें पसंद होता है। कर्क राशि वाले लोगों के लिए सफेद रंग सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है क्योंकि वह इनके कंफर्टेबल और होमली नेचर के साथ फिट बैठता है। अपने सूचक क्रैब की तरह ये भी अजीबोगरीब स्थिति आ जाने पर अपने शेल में घुसना पसंद करते हैं मगर इनकी इस आदत को इनकी कमज़ोरी नहीं समझना चाहिए क्योंकि ये काफी ईमानदार और सच्चे होते हैं। इन पर नैचुरल शेड्स और न्यूड ह्यूस काफी सूट करेंगे। कर्क राशि की लड़कियों पर सॉफ्ट रोज़ और पिंक का म्यूटेड टोन भी काफी फबेगा। ये अपनी भावनाओं को लेकर काफी स्पष्ट होते हैं।  

सिंह (Leo)

सिंह राशि को रॉयल फायर साइन माना जाता है। ये शक्तिशाली, गॉर्जियस और हिम्मती होते हैं। बेहद बोल्ड होने के नाते इन्हें ऑरेंज, पिंक और रेड जैसे शेड्स कैरी करने चाहिए। ये हर जगह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने की तरफ फोकस करते हैं। इनका सूचक शेर है और ये उसी की तरह सकारात्मक तरीके से काफी लाउड और सबका ध्यान आकर्षित करने वाले होते हैं। सिंह राशि की लड़कियों की आंखें काफी प्रभावी होती हैं और इन्हें अपने आईलाइनर में डार्क एंड बोल्ड शेड्स का चयन करना चाहिए। इनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली होता है और ये अपने लुक्स से हर जगह चमक जाते हैं।

कन्या (Virgo)

ये जजमेंटल होने के साथ ही बेहद सेलेक्टिव और क्रिटिकल भी होते हैं। ये ज़मीन से जुड़े हुए भी होते हैं और इसलिए इन पर मेटैलिक (ब्रॉन्ज़) शेड्स बेहतर लगते हैं। पीच और पेल पिंक जैसे यूनिवर्सल शेड्स भी इनकी पर्सनैलिटी पर सूट करते हैं। मेकअप करते समय कन्या राशि की लड़कियों को अपनी आंखों, गालों और होंठों पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। इनके प्योर नेचर के साथ रॉयल ब्लू कलर का आईलाइनर भी सूट करता है।  वे चाहें तो इस शेड का मस्कारा भी यूज़ कर सकती हैं। इतना चूज़ी होने के बावजूद मस्ती के मामले में ये किसी से पीछे नहीं रहती हैं।

तुला (Libra)

तुला राशि के लोगों को इनके अनोखेपन और संतुलन के लिए जाना जाता है। बेहद संतुलित होने के नाते इन्हें मर्लोट कलर को वरीयता देनी चाहिए। इस साइन के लिए पिंक, येलो और एक्वा जैसे शेड्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इन्हें डिस्क्रिप्टिव एक्सेसरीज़ कैरी करनी चाहिए और कूल लगने के लिए ये इस राशि की लड़कियां अपने साथ एक अलग लुक वाला पर्स भी ले सकती हैं। लाइट ब्लू आई शैडो को व्हाइट एसेंट या सिल्वर टोन के साथ मैच कर आंखों को प्रभावी दिखाया जा सकता है। इस राशि के लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं। बात चाहे शादी की हो, बिज़नेस की या सिर्फ डांस करने की भी, इनके लिए किसी का साथ बेहद ज़रूरी होता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों का व्यक्तित्व समझने के लिए सेंसुअल, खूबसूरत और प्रभावी जैसे शब्द काफी हैं। इस राशि के लोग काफी पैशनेट होते हैं और इस नाते इन पर मैरून शेड काफी फबता है। ये पानी की प्रकृति वाले होते हैं और अपने इस नेचर को बरगंडी व बेरी जैसे रंगों के साथ आसानी से जोड़ लेते हैं। ये रंग शक्ति, प्यार, रहस्य और स्नेह के सूचक होते हैं। आई लाइनर के तौर पर इन शेड्स का बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है। वृश्चिक राशि की लड़कियां चाहें तो स्मोकी आइज़ के लिए शिमरी टेक्सचर का प्रयोग भी कर सकती हैं। ये गंभीर और बहादुर किस्म के होते हैं और कई बार अपने पार्टनर पर हावी हो जाते हैं।

धनु (Sagittarius)

ये बुद्धिमान और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस राशि के लोग कभी तो फायर साइन के शेड्स यूज़ करना पसंद करते हैं तो वहीं कभी- कभी प्रयोग करने के लिए स्पेस छोड़ देते हैं। ये काफी रोमांच पसंद होते हैं और क्रेज़ी व अप्रत्याशित समाधान के साथ दूसरों को चौंका देते हैं। बात मेकअप की हो या कपड़ों की, धनु राशि की लड़कियों को पर्पल जैसे सेंसिटिव शेड्स को वरीयता देनी चाहिए। इस तरह के शेड्स इनके व्यक्तित्व को निखारने का काम करते हैं। इन पर ब्राउन ह्यूस भी काफी सूट करेंगे।

मकर (Capricorn)

ये ज़मीनी रंगों से जुड़े होते हैं। न्यूट्रल के सबसे प्रभावी टोन्स में से एक ब्राउन इन पर सबसे ज्यादा सूट करेगा क्योंकि उससे ये नैचुरल और इंप्रेसिव मेकअप लुक्स तैयार कर सकते हैं। मकर राशि की लड़कियां चाहें तो शिमरी एसेंट और पेस्टल टोन्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं पर ध्यान रखें कि इससे उनकी सादगी न खत्म हो। गहरे गुलाबी से ज्यादा बेहतर रंग उनके लिए नहीं हो सकता है। इस राशि के लोग बेहद समर्पित और महत्वाकांक्षी होते हैं। अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए ये काफी मेहनत करते हैं।

कुंभ (Aquarius)

ये बेहद परोपकारी होते हैं और दुनिया व लोगों की काफी फिक्र करते हैं। काफी लोगों को लगता है कि कुंभ को वॉटर साइन होना चाहिए मगर यह सबसे प्रभावी एयर साइंस में से एक है। कुंभ राशि के लोग शांत नेचर के होते हैं और इसलिए न्यूड ह्यूज़ उन्हें ढंग से कॉम्प्लीमेंट करते हैं। कुंभ राशि की लड़कियों को मेकअप करते वक्त अपनी त्वचा पर ब्रॉन्ज़र का इस्तेमाल करना चाहिए। मेकअप में पर्पल के शेड भी इन पर काफी सूट करेंगे, इस रंग से उन्हें एक्सपेरिमेंट करने का चांस मिल सकता है। इस राशि के लोग स्मार्ट और हाज़िरजवाब होते हैं।

मीन (Pisces)

इस राशि की सूचक मछली होती है और इस नाते मीन राशि के लोगों का दिल बच्चे जैसा होता है। ये भावुक और आध्यात्मिक किस्म के होते हैं। इनके व्यक्तित्व को परफेक्ट बनाने के लिए इन पर सॉफ्ट शेड्स सूट करेंगे। भावुक होने के नाते ये रेड और प्लम जैसे बोल्ड कलर्स भी चुन सकते हैं। मीन राशि की लड़कियों को फुटवियर कलेक्ट करने का काफी शौक होता है। इन पर सी ग्रीन कलर जितना फबता है, उतना किसी और पर नहीं फब सकता। इन्हें अपनी आंखों को प्रभावी दिखाना अच्छा लगता है और इसके लिए उन्हें शिमरी आई शैडो और खूब सारा मस्कारा लगाना चाहिए। ये चाहें तो हाईलाइटर से अपने लुक्स को अधिक आकर्षक बना सकती हैं। मीन राशि की लड़कियों के बाल कंधे से लेकर घुटने तक की लंबाई के हो सकते हैं।

Read More From Eye Make Up