लाइफस्टाइल

OMG! लॉकडाउन के बीच यूपी की एक महिला ने दिया नॉर्मल डिलीवरी से पांच बच्चों को जन्म

Archana Chaturvedi  |  Apr 30, 2020
OMG! लॉकडाउन के बीच यूपी की एक महिला ने दिया नॉर्मल डिलीवरी से पांच बच्चों को जन्म
भारत सहित लगभग कई देश कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी की चपेट में हैं। इसी के चलते 3 मई तक देश में पूर्ण लॉकडाउन है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जा सकता है। जी हां, उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने 5 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया है। हैरानी की बात ये है कि ये बच्चे ऑपरेशन से नहीं बल्कि नॉर्मल डिलवरी से हुए हैं। 
दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के बारांबकी के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 9 माह की गर्भवती थी। आल्ट्रसाउंड में डॉक्टर ने 3 बच्चें होने की पुष्टी की थी। लेकिन जब डिलीवरी हुई थी तो पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गई। क्योंकि महिला ने तीन नहीं बल्कि पांच बच्चों को जन्म दिया। सब लोग हैरान इसलिए थे क्योंकि अमूमन 2 या 3 बच्चे ही एक साथ पैदा होते हैं। इस तरह के मामलों को कुदरत का करिश्मा ही कहा जाता है।

पांचों बच्चों का जन्म सीएचसी में हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। नॉर्मल डिलीवरी से हुए पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़की शामिल हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं।

https://hindi.popxo.com/article/birth-month-personality-according-to-astrology-in-hindi

वही सीएचसी प्रभारी डॉ.राजर्षि त्रिपाठी का कहना है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मल्टीपल बेबी लिखा था लेकिन पांच बच्चे होने का जिक्र नहीं था। क्योंकि सभी बच्चे अलग अलग लेयर में थे। बच्चेदानी में उनकी नाल अलग अलग जगह जुड़ी थीं जिससे उन्हें पोषक तत्व मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि दो बच्चों में सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिस पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक सूरतगंज के कुतलुपुर की एक युवती जिसका नाम अनीता गौतम (उम्र 32) की 7 महीने में प्रीमैच्योर डिलीवरी हो गई और वो पांच बच्चों के साथ। डॉक्टरों का कहना है कि प्रीमैच्योर होने की वजह से बच्चों में दमाग, फेफड़े, खून की नली और दिल पूरी तरह से विकसित न होने की आशंका भी है।
बता दें कि इस तरह के मामले को क्विनट्यूपलेट (quintuplets) कहा जाता है जिसमें मल्टीपल डिलिवरी होती है। इससे पहले गोंडा जिले की रहने वाली एक महिला ने लखनऊ के अस्पताल में एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। इसमें 2 लड़के और दो लड़कियां थीं।
https://hindi.popxo.com/article/body-parts-swelling-during-pregnancy-in-hindi
फोटो सोर्स (ANI, Facbook)
POPxo  की टीम आप सभी से अनुरोध करती है कि भारत सरकार द्वारा दिये गये सभी निर्देशों का पालन करें। जरूरत न हो तो घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।

Read More From लाइफस्टाइल