फैशन

Pics: तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला तक, कान्स के रेड कारपेट पर ब्लैक एंड व्हाइट लुक्स में आईं नजर

Megha Sharma  |  May 18, 2022
Pics: तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला तक, कान्स के रेड कारपेट पर ब्लैक एंड व्हाइट लुक्स में आईं नजर

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत ऑफिशियल कंट्री ऑफ ऑनर है और ऐसे में हमारी देसी गर्ल्स भी रेड कारपेट पर शानदार लुक्स में दिखाई दे रही हैं। ‘बड़ा करो या फिर घर जाओ’ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का फैशन मैमो लगता है क्योंकि अभी तक हमें सभी देसी डीवाज के लुक्स बहुत ही पसंद आ रहे हैं। बीती शाम तो दीपिका पादुकोण ने अपने बैक टू बैक सब्यसाची लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया। इसी बीच अब उर्वशी रौतेला और तमन्ना भाटिया के भी फुल ग्लैम कान्स डेब्यू लुक्स सामने आ गए हैं और दोनों ही ब्लैंड एंड व्हाइट में दिखाई दीं।

तमन्ना भाटिया रेट्रो ड्रामा पेश करते आईं नजर

पेस्टल पैंटसूट में शुरुआत करने के बाद तमन्ना ट्रेलिंग गाउन के साथ फुल ड्रामा दिखाते हुए नजर आईं। तमन्ना कान्स के रेड कारपेट पर गॉरी और नैनिका के गाउन में दिखाई दीं, जिस पर काफी डिटेलिंग की गई है। उनके गाउन का अपर पार्ट फिश कट में हैं और नीचे गाउन फ्लोरल लुक दे रहा है। हालांकि, फिर भी तमन्ना के इस लुक को और बेहतर किया जा सकता था।

एक्ट्रेस ने अपने रेट्रो गाउन को रेट्रो हेयरडू, विंग्ड आई और न्यूड लिप्स के साथ कंप्लीट किया है और उनके मेकअप के साथ उनका गाउन लुक काफी अच्छा लगा रहा है। इस वजह से हमें उनका लुक जितना पसंद आ रहा है, उतना ही पसंद नहीं भी आ रहा है।

रफल्ड गाउन में नजर आईं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है और हमेशा की तरह वह अपना बेस्ट लुक देते हुए नजर आईं और उन्होंने अपने इस लुक को एक्स्ट्रा ग्रांड बनाया। हालांकि, उनके इस लुक को देखकर हमें दीपिका पादुकोण के पीछले साल के लुक की याद आ गई, जिसमें वह रफल्ड गाउन में नजर आईं थीं। उर्वशी, व्हाइट सिंड्रेलसिक्यू गाउन में दिखीं, जिसके शॉल्डर और वेस्ट पर 3डी एंब्लिशमेंट है। अगर आप पूछें तो यह काफी उर्वशी रौतेला जैसा लुक है।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को ट्रेडमार्क रेड लिपस्टिक और एलोबरेट बन के साथ कंप्लीट किया।

Read More From फैशन