वेडिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दूल्हा-दुल्हन की इस अनोखी जोड़ी की शादी का वीडियो

Archana Chaturvedi  |  Nov 25, 2019
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दूल्हा-दुल्हन की इस अनोखी जोड़ी की शादी का वीडियो
किसी ने सच ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें एक-दूसरे से मिलने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि प्यार किसी से सोच-समझकर नहीं किया जाता है। प्यार न तो किसी का रंग-रूप देखता है और न ही किसी मजहब, ये तो बस हो जाता है। 
हम में से ज्यादातर लोग जिन शादियों में शामिल होते हैं, वहां या तो दूल्हा ज्यादा अच्छा लगता है या फिर कहीं दुल्हन। इनके अलावा कुछ जोड़ियां ऐसी लगती हैं कि जैसे वे एक-दूसरे के लिए ही बनी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी जोड़ी संसेशन बनी हुई है, जिनके व्यक्तित्व के ऊंचे कद के सामने दुनिया की नेगेटिव सोच बौनी पड़ गई। दरअसल, हम बात कर हैं हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रही एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि एक 2 फुट के दूल्हे को 6 फुट की दुल्हन कैसे मिल गई। 

https://hindi.popxo.com/article/deepika-ranveer-first-wedding-anniversary-tirupati-pics-in-hindi-861331

इस तस्वीर में दिख रहे दुल्हे मियां नॉर्वेकी राजधानी ओस्लो के रहने वाले बुरहान चिश्ती हैं। उन्हें सभी लोग बोबो कहकर पुकारते हैं। बुरहान बचपन से ही पोलियो के मरीज हैं। हाल ही में बोबो ने पाकिस्तान की रहने वाली फौज़िया से शादी की। फौज़िया बेहद खूबसूरत हैं और बोबो को बहुत प्यार करती हैं। आपको बता दें कि ये शादी अरेंज्ड नहीं, बल्कि लव मैरिज है। बुरहान की शादी नॉर्वे में काफी धूमधाम से हुई है। उनके डांस का एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

https://hindi.popxo.com/article/couple-show-love-in-their-wedding-video-hindi

वहीं दुल्हन का कहना है कि बुरहान एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं और वे उन्हें बेइंतहा प्यार करती हैं, इसीलिए उनके साथ शादी कर रही हैं। उन्होंने किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया है, बल्कि उनके प्यार को एक नई शुरुआत मिली है। इस अनोखी शादी में 13 देश के लोग शामिल हुए। पूरी दुनिया इस जोड़ी के प्यार और उनके साथ की सराहना कर रही है।

बता दें कि नॉर्वे में बोबो, यानी बुरहान काफी फेमस हैं और वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बीइंग ह्यूमन कैंपेन का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इसके साथ ही वे जब भी किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं तो उनके साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलते हैं। लोगों का कहना है कि बोबो उन शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी बनाया है। POPxo टीम उनके इस जज्बे को सलाम करती है।

https://hindi.popxo.com/article/cool-ideas-to-make-a-grand-entry-at-your-reception-in-hindi
… अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि POPxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

Read More From वेडिंग