वेलनेस

समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानिए कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या होता है

Archana Chaturvedi  |  Jul 25, 2018
समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानिए कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या होता है

अक्सर हमारे शरीर का कोई अंग अचानक फड़कने लगता है तो हमें समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यों हो रहा है और इसका प्रभाव क्या होगा। ज्योतिष के एक ग्रन्थ समुद्र शास्त्र में शरीर के हर अंग के फड़कने का मतलब क्या होता है, ये विस्तारपूर्वक बताया गया है। दरअसल हमारा शरीर बेहद सेंसटिव होता है इसीलिए भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले से भांपने की ताकत रखता है। तो आइए जानते हैं कि शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या मतलब होता है –

जानिए शरीर के अंग फड़कने का क्या मतलब होता है?

आंख का फड़कना

यूं तो सामुद्र शास्त्र के अनुसार दोनों तरफ की आंख का फड़कना शुभ ही माना जाता है लेकिन फिर भी अगर किसी इंसान की दांयी आंख या भौंह फड़कती है तो इसका मतलब होता है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और बायीं आंख के फड़कने का मतलब होता है कोई गुड न्यूज मिलने वाली है लेकिन अगर कई दिनों तक आंख बार- बार फड़कती रहती है तो यही गुड न्यूज.. बेड न्यूज में बदल जाती है।

माथे का फड़कना

अगर किसी के मस्तक यानि माथे में कोई हलचल या फड़कन महसूस होती है तो समुद्र शास्त्र के अनुसार उसे सुख- सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। सफलता के भी योग होते हैं।

होंठ का फड़कना

अगर किसी का ऊपरी होंठ फड़के तो समुद्र शास्त्र के अनुसार उसे उसकी मनचाही चीज मिलने वाली होती है। और अगर निचला होंठ फड़के तो अचानक धन लाभ होने के योग होते हैं।

बाजू का फड़कना

समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का बायां बाजू फड़के तो उसे धन और यश की प्राप्ति होती है। वहीं अगर उसका दायां बाजू फड़के तो कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है।

गाल का फड़कना

अगर किसी इंसान के गाल फड़कते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार ये शुभ संकेत होता है। व्यक्ति का सम्मान, पद, पैसा बढ़ता है साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

पैर का फड़कना

समुद्र शास्त्र के अनुसार जांघ से लेकर पैर के तलवे के फड़कने का अर्थ अलग- अलग होता है। जैसे कि बायीं जांघ के फड़कने का मतलब होता है कि व्यक्ति को अपमानित होना पड़ सकता है। वहीं दाहिनी जांघ फड़के तो धन लाभ होता है। अगर पैर का दायां तलवा फड़के तो व्यक्ति को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और वहीं बाएं पैर का तलवा फड़के तो यात्रा में जाने का योग बन सकता है।

नाक का फड़कना

अगर किसी इंसान की नाक फड़फड़ाए तो इसका मतलब होता है कि वो सक्सेस की ऊंचाईयों को छूने वाला है। वहीं दूसरी ओर किसी के नाक के नथुने के अंदर फड़फड़ाहट महसूस हो तो लडा़ई झगड़ा होने की आशंका रहती है।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।)

ये भी पढ़ें –

1. जानिए आपके शरीर का तिल क्या कहता है आपके बारे में
2. अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन
3. घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान

Read More From वेलनेस