वेडिंग

40 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनीं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, देखिए शादी की तस्वीरें

Archana Chaturvedi  |  Feb 11, 2020
40 की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनीं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी, देखिए शादी की तस्वीरें
‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘शक्ति’ जैसे टीवी धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान कायम कर चुकीं फेमस टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ मुंबई में शादी कर ली है। काम्या और शलभ साथ में खूब जंच रहे हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं है।
काम्या अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहन रखा है। हालांकि उन्होंने न तो ज्यादा जूलरी कैरी की है और न ही ओवर मेकअप, सिंपल सोवर लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वहीं बात करें दुल्हे राजा की तो शलभ, गोल्डन रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। बता दें कि शलभ दिल्ली के हैं और एक जानेमाने बिजनेसमैन हैं। काम्या के साथ वो काफी समय से रिलेशनशिप में थे।

https://hindi.popxo.com/article/rajat-sharma-asked-personal-questions-bigg-boss-13-contestants-in-hindi-876311

दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से मुंबई में अपने परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। जानकारी के मुताबिक ये कपल जल्द ही बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के लिए अपनी शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट करने वाला है।

पिछले कुछ दिनों से काम्‍या की मेहंदी और हल्‍दी सेरेमनी की तस्‍वीरे सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। दोनों ने शादी के लिए भी फरवरी यानि की प्यार के महीने को चुना। दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर कितने खुश हैं ये उनकी तस्वीरों में साफ झलक रहा है।

40 साल की काम्या पंजाबी टीवी की काफी बड़ी हस्तियों में से एक हैं। वो बिग बॉस शो की एक्स कंटेंस्टेंट भी रह चुकी हैं। बता दें कि काम्या की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन बंटी नेगी के साथ साल 2013 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नामा आरा है। शादी के 10 साल बाद काम्या ने अपने पति से तलाक ले लिया था। उन्होंने लाइफ में मूव ऑन करते हुए दूसरी बार अपने प्यार से शादी की है। हम उम्मीद करते हैं कि ये रिश्ता उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आकर आए।

https://hindi.popxo.com/article/kamya-panjabi-shalabh-dang-engagement-haldi-photos-in-hindi-876099

Read More From वेडिंग