फैशन

अब बॉलीवुड दीवा सोनम ने शुरू किया पिंक ईवनिंग गाउन का खूबसूरत ट्रेंड

Richa Kulshrestha  |  Jan 21, 2018
अब बॉलीवुड दीवा सोनम ने शुरू किया पिंक ईवनिंग गाउन का खूबसूरत ट्रेंड

पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में और फिर बाकी लड़कियों में फैशन के एक से एक नये और स्टाइलिश ट्रेंड शुरू करने के लिए सोनम कपूर का नाम सबसे पहले आता है। सोनम कपूर के ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स और लुक ही वह सबसे बड़ी वजह हैं कि उन्हें बॉलीवुड दीवा कहा जाता है। ऐसे में आए दिन हम सोनम को एक से एक नये और ट्रेंडी लुक में देखते ही रहते हैं। इस बार सोनम में पिंक ईवनिंग गाउन का नया ट्रेंड शुरू किया है, जिसे बॉलीवुड में अनेक सेलिब्रिटीज़ ने फॉलो भी किया है। यहां हम आपको ट्रेंडी पिंक ईवनिंग गाउन के वे खूबसूरत डिजाइन्स दिखा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड की सुन्दरियों ने धारण किये हैं।

सोनम कपूर बनीं फेयरी क्वीन

सोनम कपूर के इस स्टाइलिश गाउन को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। इतना खूबसूरत गाउन, जिसे सोनम कपूर ने खुद भी बहुत पसंद किया है। वे इसे पहन कर कह रही हैं कि उन्हें लग रहा है जैसे वो किसी फेयरी टेल यानि परीकथा का हिस्सा हों।

निधि अग्रवाल की पिंक ब्यूटी

अब निधि अग्रवाल को ही देख लीजिए, उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मेंं क्या गॉर्जियस ईवनिंग गाउन पहना है, इन्होंने तो इस ईवेंट में सभी दूसरी एक्ट्रेसेज़ की छुट्टी कर दी। निधि यह गाउन पहन कर खुद को प्रिंसेस जैसा फील कर रही हैं। आपको भी पसंद आया न निधि का यह ट्रेंडी पिंक खूबसूरत गाउन…

प्रीति जिंटा का स्टाइलिश पिंक लुक 

प्रीति जिंटा को देखें तो लगता ही नहीं कि वे एक जेनरेशन पहले की अदाकार हैं। प्रीति ने भी यह गाउन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट में ही पहना है। उन्हें भी अपना लुक बहुत पसंद आया है और वे फील करती हैं कि यह प्रिटी पिंक उनके ऊपर बहुत फब रहा है। 

दीपिका का पिंक ऑफशोल्डर गाउन

दीपिका ने यह ऑफशोल्डर गाउन अपने ब्रांड ऑल अबाउट यू के लिए किये गए शूट के दौरान पहना था। इस स्टाइलिश गाउन को देखकर आपको क्या कहना है, हमें जरूर बताइयेगा…

डायना पेंटी की पिंक ब्यूटी 

डायना पेंटी की पिंक ब्यूटी को देखकर तो शायद अपने होश ही खो दिये होंगे आपने। डायना का यह लुक भी हमने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट से ही चुराया है, है ना ज़बरदस्त… अब तो आप समझ ही गए होंगे सोनम के ट्रेंड स्टार्ट करने का जलवा।

श्रद्धा कपूर का ट्रेडिशनल पिंक लुक 

श्रद्धा कपूर का यह गाउन वेस्टर्न नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल स्टाइल से प्रेरित है। इसमें की गई कशीदाकारी बेहद खूबसूरत है, जिसमें श्रद्धा भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। प्रसिद्ध डिज़ाइनर अनिता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया गया यह गाउन राजस्थानी कला से इंस्पायर्ड है। अब आपको लग रहा होगा न कि हमारी बात में दम है…।  

 इसे भी देखे- 

Read More From फैशन