Eye Make Up

नया स्मोकी आई ट्रेंड है मिस मैच आई शैडो लुक, आप भी इन टिप्स के साथ करें ट्राई

Megha Sharma  |  Jan 21, 2021
नया स्मोकी आई ट्रेंड है मिस मैच आई शैडो लुक, आप भी इन टिप्स के साथ करें ट्राई
डिजिटल या फिर सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ही नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं या फिर यूं कहें कि वक्त के साथ तेजी से नई चीजें आने लगी हैं। डिजिटल वर्ल्ड में रहते हुए हमने भी खुद को समय के साथ अपडेट रखना सीख लिया है और इसी बीच अगर हम ब्यूटी की दुनिया के ट्रेंड्स (Trends) की बात करें तो बता दें कि आज कल मिस मैच आई शैडो लुक (Mismatch Smokey Eyeshadow look) काफी ट्रेंडिंग है और कई सितारे इस लुक को ट्राई कर रहे हैं। अगर आपको भी अपने ब्यूटी लुक में ड्रामा एड करना पसंद है और थोड़ा क्वर्की लुक पसंद है तो आपको ये मिस मैच आई शैडो ट्रेंड काफी पसंद आने वाला है।
अगर आपको लग रहा है कि ये अटपटा है या हम मजाक कर रहे हैं तो आपको हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सुसाइड स्कैव्ड को याद करना चाहिए। फिल्म में मारगोट रोबी एक आई लैश पर पिंक टिंट और दूसरे पर ब्लू आई शेडो लुक में दिखाई दी थीं और उनके इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप भी इस लुक को एस कर सकती हैं। 

मिस मैच स्मोकी आई लुक्स के लिए फॉलो करें ये टिप्स- Tips to Follow to get Mismatch Smokey Eyeshadow Look

शिमर ग्लैमर

बेसिक कैट-आई लाइनर के साथ म्यूटिड टोन और मिंट ग्रीन से पाएं म्यूटिड टोन लुक।
फॉलो करें ये टिप्स
– अपने सीटीएम रूटीन के बाद, चेहरे और गले पर लिक्विड फाउंडेशन लगाएं।
– अब अपनी आंखों पर प्राइमर लगाएं। इसके बाद शिमरी पेस्टल शेड अपनी एक आईलिड पर लगाएं और दूसरी आई लिड पर मिंट ग्रीन पेस्टल  शेड लगाएं।
– अब ब्लैक लिक्विड लाइनर से अपनी लैश लाइन पर शार्प विंग बनाएं। आप इसके साथ मस्कारा भी अपनी लैश पर लगा सकती हैं।
– अब अपनी आई लिड के सेंटर पर ग्लिटर आई शैडो को डैब करें। सेम पिगमेंटेशन की मदद से अपनी आंखों के इनर कॉर्नर को भी हाइलाइट करें।
– अब अपनी आंखों के नीचे के हिस्से को ब्राइट कंसीलर से कंसील करें ताकि पिगमेंटेशन अलग से दिखाई दे।
– अपने लुक को थोड़े से हाइलाइटर और लिप ग्लोस के साथ कंप्लीट करें।
POPxo की सलाह: मिसमैच स्मोकी आई लुक के लिए ट्राई करें MyGlamm का ये आई शैडो पैलेट।
https://hindi.popxo.com/article/take-inspiration-from-sonam-kapoor-to-up-your-accessories-game-in-hindi

पॉलिश्ड पॉइस

अपने पावर सूट के साथ ग्लॉसी स्टेटमेंट मेकिंग आई शैडो लुक को करें पेयर।
फॉलो करें ये टिप्स
– सबसे पहले अपना सीटीएम रूटीन करें।
– इसके बाद अपने चेहरे और गले पर हाइड्रेटिंग फाउंडेशन लगाएं।
– अब मस्टर्ड आईशैडो को अपने लिड्स पर लगाएं। अब आई लिड पर कोई लाइट शेड लगाएं और डैब करें। दूसरी आंख पर भी पर्पल या फिर अपने आउटफिट के कलर के हिसाब से दूसरा शेड लगाएं।
– अब अपनी अपर और लोवर लैश लाइन पर ब्लैक लाइनर लगाएं और लैश पर मस्कारा लगाएं।
– इसके बाद कॉन्टूरिंग स्टिक से अपनी चीकबोन्स को कन्टूर करें। 
प्रो टिप– अगर आपके पास आई पेंट नहीं है तो आप अपने सामान्य आई शैडो को डैब कर सकती हैं। इससे भी आपको क्लीयर ग्लॉस लुक मिलेगा।
POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लिटर आई पेंसिल भी है इस लुक के लिए एक दम परफेक्ट।

Read More From Eye Make Up