लाइफस्टाइल

How do People Celebrate Christmas: क्रिसमस को एन्जॉय करना है तो आपको ये 8 काम जरूर करने चाहिए

Richa Kulshrestha  |  Dec 21, 2017
How do People Celebrate Christmas: क्रिसमस को एन्जॉय करना है तो आपको ये 8 काम जरूर करने चाहिए

बचपन में पढ़ा है कि क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है, होली-दीवाली हिंदुओं का त्योहार है और ईद मुस्लिम लोगों का त्योहार है, लेकिन यह हमारे देश की खासियत ही है कि हमारे यहां सभी धर्मों के लोग ये सारे त्योहार किसी न किसी तरह से मनाते हैं। कुछ और न सही तो त्योहार मना रहे अपने दोस्तों के घर जाकर बधाई ही दे दी जाती है। दूसरी ओर यह क्रिसमस है, जिसे सभी धर्मों के लोग मनाने लगे हैं। मनाएं भी क्यों ना, खुश होने और मौज मस्ती करने वाले जितने भी त्योहार होते हैं, उनके बहाने ही सही, खुशी जरूर बांटनी चाहिए। खासतौर पर हमारे बच्चों की तो क्रिसमस के दिन लॉटरी ही निकल आती है। और युवा पीढ़ी को भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी करने का बहाना जो मिल जाता है। ऐसे में आप भी पीछे न रहें, एन्जॉय करने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहिए। अगर समझ नहीं आ रहा है कि क्या- क्या किया जाए क्रिसमस के दिन तो हम बता देते हैं-  

1. सेंटा बनकर बच्चों को गिफ्ट देना

Send Gifts: How do People Celebrate Christmas

क्रिसमस तो बच्चों का खास त्योहार है, इसी दिन तो उन्हें अपने लिए गिफ्ट का इंतजार रहता है। तो उन्हें निराश न करें, घर में जितने बच्चे हों, उनके लिए पहले से ही गिफ्ट लाकर रात को उनके तकिये के नीचे रख दें। सुबह जब वे उठेंगे तो अपना गिफ्ट पाकर वे इतने खुश हो जाएंगे कि उन्हें खुश देखकर अपनी खुशी का अंदाजा भी आप नहीं लगा सकते।

इसे भी पढ़ें – इस मदर्स डे पर अपनी मां को देने के लिए 10 गिफ्ट आइडियाज़

2. अनाथालय जाना

Visit an Orphanage: How do People Celebrate Christmas

अनाथ बच्चे भी तो बच्चे ही हैं और उन्हें भी अपने सेन्टा का इंतजार रहता है। उनके सेन्टा आप भी बन सकते हैं, इसलिए क्रिसमस के दिन आपको अनाथालय जाकर बच्चों को गिफ्ट बांटने चाहिए, इसके लिए बच्चों की दी हुई दुआएं आपके जीवन पर जरूर कुछ अच्छा असर करेंगी।

3. केक, कुकीज़ या कुछ अच्छी डिश बनाना

Cook food. sweet & cookies for christmas: How do People Celebrate Christmas

क्रिसमस पर यूं तो रम केक बनाया जाता है, लेकिन आप अपने और अपने परिवार के टेस्ट के अनुसार कुकीज़, पेस्ट्री, मूज़ या और कुछ भी अच्छा सा बना सकती हैं। यूं तो कुछ अच्छा सा बनाने के लिए किसी भी तरह के मौके की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आपने कुछ टेस्टी सा क्रिसमस के मौके पर बनाया तो घर के सभी लोग क्रिसमस को धन्यवाद कहने से नहीं चूकेंगे।   

4. क्रिसमस ट्री सजाना

Christmas Tree Decoration: How do People Celebrate Christmas

अगर आपके घर में बच्चे हैं, तब भी और अगर आपके घर में बच्चे नहीं है, फिर भी आप अगर अपनी क्रिएटिव सोच का प्रयोग करके क्रिसमस ट्री सजाती हैं तो इसमें आपको मज़ा भी आएगा और सेटिस्फेक्शन भी मिलेगा।

5. घर की सजावट

Home Decoration: How do People Celebrate Christmas

जैसे कि हमारे यहां रिवाज़ है कि हर त्योहार के दिन घर की सफाई और सजावट की जाती है, उसी तरह क्रिसमस के दिन क्यों नहीं घर को सजाया जा सकता। बल्कि इस दिन तो आप अपना कमरा खासतौर पर छोटे- छोटे स्टार, क्रिसमस ट्री, गिफ्ट बॉक्स जैसी चीज़ें बनाकर सजा सकती हैं। इन चीज़ों के लिए आपको कुछ सामान बाहर से नहीं लाना, यह सब कुछ आप अपनी क्राफ्ट स्किल्स का इस्तेमाल करके खुद ही बना सकती हैं और फिर देखियेगा, सब आपकी कितनी तारीफ करते हैं।

6. दोस्तों के साथ पार्टी म्यूजिक और डांस

Party & Dance with Friends: How do People Celebrate Christmas

यह काम तो मौज मस्ती के लिए कभी भी किया जा सकता है। बस, अपने दोस्तों को इकट्ठा कीजिए, खूब मस्त सा म्यूजिक लगाइये और हो जाइये शुरू…। इतना मज़ा आएगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

इसे भी पढ़ें – अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी को यादगार बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

7. केंडल लाइट डिनर

Candle Light DInner: How do People Celebrate Christmas

दोस्तों की पार्टी के बाद अपने बॉय फ्रेंड या मंगेतर या फिर अपने पार्टनर के साथ केंडल लाइट डिनर भी एक अच्छा रोमांटिक आइडिया है ना…। तो देर कैसी, प्लान कीजिये।

8. कैम्प फायर

Camp Fire: How do People Celebrate Christmas

सबसे अंत में अपने घर के पिछवाड़े कैम्प फायर का इंतजाम करें और अपने रोमांटिक मूड में और इज़ाफा कीजिए… ।

इसे भी पढ़ें –

आनेवाले फेस्टिव सीज़न के लिए इस तरह तैयार करें अपना फैशन वार्डरोब

इसे भी देखें-

happy christmas day shayari

Read More From लाइफस्टाइल