रिलेशनशिप

आप भी समझेंगी ये 18 बातें अगर आप Virgin हैं!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
आप भी समझेंगी ये 18 बातें अगर आप Virgin हैं!

आप virgin हैं या नहीं ये बात पूरी तरह आप पर depend करती है। पर इस दुनिया में जहां लोग सेक्स के लिए इतने obsessed हैं, अगर आप ने ये बात सबको बता दी तो लोग ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे आप किसी दूसरी दुनिया से आई हैं। ये जानने के बाद आपको लोगों के कैसे reactions फेस करने पड़ते हैं, जानें यहां।

1. क्या.. सच में!! क्यों???

और चेहरे का expression ऐसा होता है जैसे आप ने पता नहीं क्या मिस कर दिया हो।

2. तुम्हारा तो बॉयफ्रेंड है न?

हां, पर हर committed लड़की सेक्स नहीं करती.. रुको! क्या तुम ये कहना चाहती हो कि लड़के सिर्फ़ सेक्स करने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं?

3. कोई खास वजह है या ऐसे ही..

वजह तो कोई खास नहीं है पर मैं ‘ऐसे ही’ अपनी virginity खोने के मूड में नहीं हूं।

4. कभी मन नहीं किया?

अभी यही बताकर पछता रही हूं कि मैं वर्जिन हूं। अब आगे क्या बताऊं आप जैसों को।

5. ऐसे तुम्हारा रिलेशनशिप बहुत लम्बा नहीं चलने वाला

आपकी इस सलाह के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

6. तुम सच में इतनी बोरिंग हो??

अच्छा.. तो सेक्स करने के बाद लोग बहुत interesting हो जाते हैं?

7. Boyfriend ने कभी कहा नहीं? कमाल है यार!!

इसे ही understanding कहते हैं.. पर तुम ज्यादा दिमाग मत लगाओ, समझ में नहीं आएगा।

8. तो तुम शादी का वेट कर रही हो..

नहीं.. सही इंसान का। और दरअसल मैं किसका वेट कर रही हूं ये तुम्हें बताना बिल्कुल ज़रूरी नहीं समझती।

9. ओह.. अभी तो ये बच्ची है यार

हां, और तुम सेक्स करते ही औरत बन गई थी। दुनिया का सारा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। है न?

10. वैसे तुम ट्राय कर सकती हो, मज़ा आता है

मैं ट्राय करने के लिए तो ये बिल्कुल नहीं करूंगी। दुनिया में हज़ारों दूसरी चीज़ें हैं ट्राय करने को।

11. अरे, किसी को पता नहीं चलेगा कि तुम वर्जिन नहीं हो, इसका कोई प्रूफ नहीं होता है

मुझे किसी को कुछ भी प्रूव करना ही नहीं है, कुछ समझ आया?

12. कहीं तुम straight तो नहीं हो?

मतलब तुम लोग नॉर्मल हो ये प्रूव करने के लिए तुम्हें सेक्स करने की ज़रुरत पड़ी? Hawww!!

13. ये बातें तुम्हारी समझ में नहीं आएंगी, तुम पोगो देखा करो

तो तुमलोग इतने dumb थे कि ये सब समझने के लिए सेक्स करना पड़ा। और मैंने सेक्स नहीं किया इसका मतलब ये कहां से होता है कि मुझे इसकी नॉलेज नहीं है?

14. Introvert है बेचारी..

और तुम सेक्स कर के बड़ी मॉडर्न हो गई। उफ़्फ़..

15. अच्छा.. मैं तुम्हें कैसा लगता हूं?

तुम धरती के आखिरी लड़के होते न, तो मैं बिना सेक्स किए ही मरना पसंद करती.. सच में!! Huh!! :-/

16. Don’t mind! पर कहीं तुम्हारा बॉयफ्रेंड gay तो नहीं..

अच्छा.. तो तुम्हारे बॉयफ्रेंड ने अपनी मर्दांगी दिखाने के लिए sex किया था.. फिर तो बहुत बुरा हुआ तुम्हारे साथ।

17. वैसे virginity बचाकर करना क्या है यार..

कुछ भी नहीं, लेकिन इसे तोड़कर ही क्या करना है।

18. सच में! तुम जैसे लोगों ने ही virginity को इतना भाव दिया हुआ है।

एक बात बोलूं? अगर तुम इस पर इतनी shocked नहीं होती न.. तो इसे वैसे भी भाव नहीं मिलता।

gifs : tumblr

ये भी पढ़ें : Virginity खोने के बाद भी आप नहीं खोतीं ये 7 चीज़ें

ये भी पढ़ें : आपके वो 7 ख्याल जब आप Virgin हों पर वो नहीं…

Read More From रिलेशनशिप