Friends and BFFs

ये 8 बातें कहती हैं कि आपका वो दोस्त ‘सिर्फ’ दोस्त ही रहेगा!

Riwa Singh  |  May 5, 2016
ये 8 बातें कहती हैं कि आपका वो दोस्त ‘सिर्फ’ दोस्त ही रहेगा!

हमारे पास दोस्तों की लम्बी लिस्ट है और इस दौर में सभी की लिस्ट में लड़के और लड़कियां दोनों हैं। मतलब आपके दोस्त लड़के भी हैं और लड़कियां भी। ऐसे में उन में से कोई भी दोस्त आपका करीबी बन सकता है.. पर अगर वो दोस्त लड़का हुआ तो लोग ये कयास लगाना शुरू कर देते हैं कि वो आगे चल कर आपका बॉयफ्रेंड बनेगा क्योंकि – Love Is Friendship! पर हर बार ऐसा ज़रूरी नहीं Sweetheart! तो आज हम बता रहे हैं वो बातें जिन से आप कनफ़र्म कर लें कि आपका वो दोस्त कभी आपका बॉयफ्रेंड नहीं बनने वाला है।

1. अगर आप किसी और के साथ हैं और वो आप से flirt कर रहा है तो?

तो मैडम! गलती से भी इस भ्रम में न रहें कि वो indirectly अपने दिल की बात कहने की कोशिश कर रहा है। वो सिर्फ़ मज़े में भी flirt कर सकता है। और अगर वो flirt करना जारी रखता है तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि वो आप से बेझिझक कुछ भी कह सकता है, बस।

2. अगर आप गलती से भी उससे ये पूछती हैं कि..

वो आपको पसंद तो नहीं करता? तो वो आपका खूब मज़ाक उड़ाता है और उस दिन पूरे टाइम आप जोक बनी रहती हैं क्योंकि उस ने आपको दोस्त ही माना है।

3. आप उसके घर पर जाती हैं और उसकी मम्मी..

थोड़ा शक करती हैं कि कहीं आप दोनों…? पर वो बिल्कुल कूल रहता है क्योंकि वो जानता है कि ऐसा कुछ भी नहीं।

4. वो आप से खुलकर बोलता है – कोई लड़की सेट करवा दे यार!

और वो आपको jealous फील कराने के लिए नहीं बल्कि इसलिए बोलता है क्योंकि वो आपको अपना सबसे close friend मानता है।

5. आप दोनों ने साथ में काफी टाइम स्पेंड किया..

और इस टाइम में कई बार आप दोनों अकेले भी रहे, मतलब ऐसा टाइम जब दोस्तों में और कोई भी न हो.. पर ऐसी कोई फीलिंग नहीं आ पाई। न आपके मन में और न उसके।

6. जब आप flirt करती हैं तो वो jealous नहीं होता

बस आपकी थोड़ी परवाह करता है इसलिए इस बात का ध्यान रखता है कि आप किसी गलत कम्पनी में न पड़ जाएं।

7. वो आपको अपने दूसरे लड़के दोस्तों की तरह treat करता है

मतलब आप दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं कि उसे इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि आप लड़का हैं या लड़की। वो आपके सामने बिंदास है।

8. आप दोनों इतने समय से साथ हैं..

अगर आप दोनों को उस रिलेशनशिप में आना होता तो आ ही गए होते.. पर आपका अपना comfort-zone है इसलिए आप दोनों इसके बारे में सोचते ही नहीं।

…तो लोगों की बातों पर ध्यान देना छोड़ें.. लोगों का काम है कहना। 🙂

Gifs: tumblr.com

यह भी पढ़ें: #Facebook: हम सब की फ्रेंड लिस्ट में हैं ये 21 तरह के दोस्त!

यह भी पढ़ें: आपकी best friend है तो उसे न कहें ये 10 बातें

Read More From Friends and BFFs