Sex Education

हर लड़की को पता होनी चाहिए ये 7 बातें Masturbation के बारे में

Anonymous  |  May 5, 2016
हर लड़की को पता होनी चाहिए ये 7 बातें Masturbation के बारे में

अब अगर आप ने ये स्टोरी ओपन ही कर ली है तो इसका मतलब ये है कि आप इसके बारे में जानना चाहती हैं। हम में से काफी लड़कियां इसे ट्राय कर चुकी होंगी पर हम ये admit नहीं करना चाहते। हम इसके बारे में बात ही नहीं करना चाहते जबकि ये गलत है। तो आइए जानें masturbation के बारे में वो सब कुछ जो हमें जानना चाहिए।

1. उम्र के साथ आपका sex drive बढ़ता है

और masturbate करने की ज़रूरत भी, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ हम अपनी बॉडी की ज़रूरतों को बेहतर समझते हैं।

2. दरअसल, आप जितना masturbate करती हैं, उतना ही बेहतर सेक्स करती हैं

क्योंकि इससे आपको पता चलता है कि आप कैसा सेक्स पसंद करती हैं और फिर आप अपने पार्टनर को आसानी से इसके लिए बोल सकती हैं।

3. Masturbate करते वक्त कई अलग-अलग लोगों का ख्याल आपके दिमाग में आता है

कई बार किसी फिल्मस्टार का या फिर आपके हाईस्कूल क्रश का.. पर इसका कोई भी गलत मतलब नहीं है। इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप उनके साथ ही सेक्स करना चाहती हैं। तरह-तरह के ख्याल नॉर्मल हैं।

4. कई बार आप masturbate कर भी नहीं पाती हैं

आप masturbate नहीं कर पा रही हैं या इसे एंजॉय नहीं कर रही हैं इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि अभी आपको इसकी ज़रूरत न हो या आप excitement न फील कर रही हों।

5. External stimulation की भी मदद ले सकती है

बाज़ार में कई तरह के सेक्स toys आते हैं और साथ ही कई catalyst भी होते हैं जो आपका काम आसान कर सकते हैं। थोड़ा-बहुत experiment चलता है यहां।

6. लड़के लड़कियों से कही ज्यादा masturbate करते हैं

अब ये न कहें कि ये भी आपको नहीं पता था। लड़के कम उम्र में ही masturbation शुरु कर देते हैं जबकि लड़कियां late teenage या फिर 20s में ही ये काम शुरू करती हैं। लड़कियां अमूमन महीने में 5 बार masturbate करती हैं जबकि लड़के कम से कम 12 बार masturbate करते हैं। आंकड़ा दोगुने से भी ज्यादा है डियर!

7. Masturbation हमारे उन दिनों के cramps को ठीक करता है

और menopause के दौरान होने वाली problems ठीक करने में भी हमारी मदद करता है। तो है न ये लड़कियों के काम की चीज़? 😉

यह भी पढ़ें: 

ये 13 Tricks बना देंगी आपका ‘Sex-Mood’!

जानें Sex से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

Read More From Sex Education