Love

लड़के कहते हैं ये 7 बातें जिनका होता है कुछ और ही मतलब

Riwa Singh  |  May 5, 2016
लड़के कहते हैं ये 7 बातें जिनका होता है कुछ और ही मतलब

आप दोनों के बीच बहुत सारी बातें होती हैं, पर हर बात का मतलब वही नहीं होता जो आप सुनती हैं। कई बार वो आपसे बातों-बातों में कुछ और कह देता है। शायद आपको हंसाने के लिए या फिर इसलिए ताकि आप दोनों में झगड़े न हों। इसमें वो कुछ गलत नहीं करता है, रिश्तों को संभालने के लिए बातें संभालना भी आना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं उसकी कुछ ऐसी बातें जिनका असल मतलब कुछ और होता है।

1. बहुत अच्छी लग रही हो

आप दोनों को किसी पार्टी में जाना है और आप घंटों की मेहनत के बाद तैयार होकर उसके सामने आईं तो उसका ये कहना तो बिल्कुल बनता है। क्योंकि पहली बात तो ये कि कोई लड़की इतनी मेहनत के बाद कोई कमी नहीं सुनना चाहेगी। दूसरी बात ये कि अगर उसने गलती से भी कोई कमी बता दी तो क्या पता आप फिर से उसे ठीक करने में आधा घंटा लगा दें।

2. हां, मैं सुन रहा हूं

ये बात कहने की ज़रूरत उसे तभी पड़ती है जब वो ठीक से नहीं सुन रहा होता है। हो सकता है वो किसी ज़रूरी काम में बिज़ी हो, और आप भी कुछ कह रही हों, ऐसे में किसी को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। पर वो आपको गुस्सा नहीं दिलाना चाहता इसलिए आपकी बात भी रख लेता है।

3. ये Guy’s talk है, तुम नहीं समझोगी

जब उसकी कोई बात आपके पल्ले नहीं पड़ती है और उसके पास भी उस बात के लिए कोई खास explanation नहीं होता है, तो वो उसे लड़कों वाली बात कह कर बात ही खत्म कर देना बेहतर समझता है।

4. अरे, वो बहन जैसी है यार

उसके साथ कोई लड़की ज्यादा involved लगे और आप उससे इस बात पर सवाल करें.. तो उसे बहन जैसी बोलकर बात खत्म कर दी जाती है। क्योंकि वो भी उस लड़की के लिए वैसा intention नहीं रखता है जैसा आप शक करते वक्त सोच सकती हैं तो बात बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है।

5. जो ठीक लगे करो

इससे ज्यादा खतरनाक statement कुछ नहीं होता। ऐसा वो तब कहता है जब वो ज़ाहिर कर चुका होता है कि वो क्या चाहता है.. पर वो ये भी दिखाना चाहता है कि वो आप पर कुछ थोप नहीं रहा। वो चाहता है कि आप अपनी choice पर उसकी बात मानें इसलिए – जो ठीक लगे वो करो।

6. अरे, मैं तो मज़ाक कर रहा था

कई बार वो कई बातें ऐसी बोल जाता है जो आपको हर्ट करती हैं। ऐसे में आप उस बात से बाहर आ जाएं इसलिए उस बात को मज़ाक का नाम दिया जाता है। दरअसल वो आपको ऐसे हर्ट नहीं करना चाहता था इसलिए बात घुमा देता है।

7. घर पहुंचते ही मुझे मैसेज करना

लड़कों के लिए अपनी feelings ज़ाहिर करना उतना आसान नहीं होता। वो सीधे-सीधे ये कहने में भी कतराते हैं कि – मुझे तुम्हारी फ़िक्र है। इसलिए एक simple statement – घर पहुंचते ही मैसेज कर देना।

हम लड़कियां अक्सर इसी बात पर रूठ जाया करती हैं कि उसने ऐसा या वैसा क्यों बोला। वो अक्सर ऐसा इसलिए बोलता है क्योंकि वो आपको ज्यादा परेशान नहीं करना चाहता Sweetie! 🙂

Gifs: Giphy

यह भी पढ़ें: 8 WTF Things जो Guys सोचते हैं Periods के बारे में

यह भी पढ़ें: Boys! आपको खबर भी नहीं..लड़कियां नोटिस करती हैं ये 12 बातें

 

Read More From Love