फैशन

#CelebTrends: आप भी आज़माएं ये Bollywood अंदाज़

Manali Bhatnagar  |  May 5, 2016
#CelebTrends: आप भी आज़माएं ये Bollywood अंदाज़

ये हम सभी जानते हैं कि हमारी बॉलीवुड ब्यूटीज़ ने अपनी एक्टिंग की छाप पूरी दुनिया पर छोड़ी है और अब फ़ैशन के मामले में भी ये किसी से कम नहीं हैं। चाहे कंगना का गजब का मिक्स-मैच sense हो या सोनाक्षी की क्लासिक choices हों…..हमारी नज़र इनसे हटती ही नहीं है। इसलिए ये हमारे लिए फ़ैशन इन्सपिरेशन बन गई हैं….. और आज हम लाए हैं इन्हीं से प्रेरित fashion trends जो कोई भी try कर सकता है क्योंकि ये सभी पर अच्छे लग सकते हैं!!

1. Culottes

Image: Deepika Padukone on Instagram

आजकल culottes की धूम मची है और इसलिए ये बॉलीवुड में भी सभी का पसंदीदा बना हुआ है। चौकोर (square) आकार के ये cropped ट्राउसर कई बड़ी अदाकाराओ को पहने आपने भी देखा होगा जैसे दीपिका पादुकोन, जेकलीन…..।

टिप: बिना ज़्यादा ध्यान आकर्षित किए हुए स्टाइलिश लगने के लिए ये परफेक्ट है। ये ट्राउसर इतने versatile हैं कि जब इन्हें हील्स के साथ पहनें तो ये क्लासी लगते हैं और जब फ्लैट्स के साथ पहनें तो casual लुक देते हैं। इसलिए इसे पहनते हुए आप कभी भी कोई गलती कर ही नहीं सकती हैं।

2. सफ़ेद स्निकर्स

Image: Anushka Sharma on Instagram

90’s के बाद white स्निकर्स ने फिर से धमाकेदार वापसी की है! और हमारी फ़ैशन फॉरवर्ड ब्यूटीज़ ने इस लुक को carry करने के कुछ बेहतरीन स्टाइल इन्सपिरेशन ideas दिए हैं। अनुष्का शर्मा ने सिम्पल गर्ली लुक के लिए white स्निकर्स को ड्रेस के साथ पहना है।

टिप: ये जगमगाते एकदम सफ़ेद स्निकर्स एंकल लेंथ टाइट जीन्स के साथ बहुत बढ़िया लगते हैं। गर्ली लुक के लिए इन्हें स्केटर ड्रेस या सर्कल स्कर्ट के साथ पहनें।

3. Dungrees

Image: Alia Bhatt’s Fan Page on Instagram

एक और पुराने पीस ने वापसी की है- हमारी प्यारी डंगरीज़! एक नए अवतार में वापसी करके इसने हमारी कितनी पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। बॉलीवुड की स्वीटहार्ट अलिया भट्ट से बेहतर इसे कौन स्टाइल कर सकता है?

टिप: क्योंकि डंगरीज़ loose होती हैं और इसमें थोड़ा सा masculine कट होता है, इसलिए इसे frilly फेमिनीन टॉप्स के साथ पहनें। इसका overall लुक आपको इसे कई तरह से accessorize करने की पूरी आज़ादी देता है।

4. प्रिंट पर प्रिंट

Image: Viral Bhayani

 

इस साल ये ट्रेंड बहुत trend में रहा है और इसे कैसे carry करना है ये बॉलीवुड की fashionista सोनम कपूर ने बख़ूबी दिखाया है!

टिप: जब भी आप प्रिंट पर प्रिंट पहनें तो बस एक बात का ख्याल रखें कि जो भी pieces आपने पहने हैं उन दोनों में कुछ common होना चाहिए जैसे- सोनम के इस आउटफिट में फूलों का (floral) element दोनों pieces में common है। है ना आसान!!

5. डेनिम ही डेनिम

Image: Kangana Ranaut’s Fan Page on Instagram

डेनिम हम सभी की पसंद होती है, है ना? डेनिम पर डेनिम पहनने को “The Canadian Tuxedo” कहा जाता है और आजकल बॉलीवुड में इसका रंग सभी पर चढ़ा हुआ है। फ़ैशन queen कंगना ने इस लुक को बख़ूबी पहन कर हमें style inspiration दिया हैं।

टिप: अगर डेनिम पर डेनिम को सही तरीके से पहना जाए तो ये एकदम से क्लासिक लुक देता है जो कभी बुरा लग ही नहीं सकता है। इसे स्टाइल करने का सबसे safe तरीका है डेनिम के दो अलग shades पहनें जैसे कंगना ने पहने हैं।

6. Separates

mage: Viral Bhayani

 

ये आसान और स्टाइलिश लुक हमारी बॉलीवुड divas के बीच कुछ समय से काफी चलन में है। जब भी आपको लगे कि आपके पास पहनने के लिए कुछ नहीं हैं तो सर्कल स्कर्ट और क्रॉप टॉप वाला ये separate आपके लिए परफेक्ट है। जैसे अथिया शेट्टी इसमें बहुत स्टाइलिश लग रही है।

टिप: एक बात का ख्याल रखें कि स्कर्ट high waisted हो। थोड़ी सी midriff दिखाएं और आप ready हैं!

7. Maxi ड्रेस

Image: Parineeti Chopra on Instagram

Maxi ड्रेस और स्कर्ट- बहुत ही फेमिनीन और आरामदायक पीस है और शायद इसलिए ना सिर्फ हमारा बल्कि हमारी heroines का मन भी इससे भरता ही नहीं है! इस ब्लू maxi में परिणीति कितनी खूबसूरत लग रही है न!

टिप: नाइट आउट के लिए maxi स्कर्ट को सेक्सी टॉप और हील्स के साथ पहनें और दिन के लिए इसे फ्लैट्स और casual टॉप के साथ पहनें। ये एक ऐसा पीस है जिसके साथ आप अपनी स्टाइल के हिसाब से experiment कर सकती हैं।

8. साड़ी पर मॉडर्न तड़का

Image: Shraddha Kapoor on Instagram

साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैसे पहनें ये हमारी बॉलीवुड divas ने बड़े अच्छे से बताया है। अब श्रद्धा कपूर को ही देखिए, कितनी खूबसूरती से उन्होंने अपनी साड़ी को स्टाइल किया है।

टिप: बोल्ड कलर और abstract प्रिंट के ब्लाउज़ के साथ experiment करें।      

 

Read More From फैशन