लाइफस्टाइल

यह 10 बातें जानकर आपको हिंदुस्तानी होने पर होगा और भी गर्व

Archana Chaturvedi  |  Aug 13, 2018
यह 10 बातें जानकर आपको हिंदुस्तानी होने पर होगा और भी गर्व

जब जीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आयी, तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलाई …… फिल्म पूरब और पश्चिम का ये गीत हम हिन्दुस्तानियों को अपने देश पर गर्व करना सिखाता है। अपने देश, अपने वतन पर नाज कराता है। भारत की महिमा का हम जितना गुणगान करें, उतना ही कम होगा। हमारे देश में ऐसी कई खूबियां हैं जो पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यहां हम आपको आज कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आपको हिंदुस्तानी होने पर और भी गर्व होगा

1 – चन्द्रमा पर पानी की खोज भारत ने की

भारत ने चन्द्रमा पर पानी की खोज सबसे पहले करने में दुनिया के दूसरे सभी देशो को पीछे छोड़ दिया। भारत के द्वारा भेजे गए उपग्रह, “चंद्रयान” ने सितम्बर 2009 में एक विशेष बने यंत्र की मदद से चंद्रमा पर पानी की खोज की। दुनिया के प्रसिद्ध स्मारक

2 – भारत की देन हैं ये खेल

शतरंज का आविष्कार भारत में ही हुआ था। इसे संस्कृत में चतुरंग के नाम से जाना जाता था जिसका मतलब होता है कि एक सेना के चार सदस्य। जबकि सांप सीढी का खेल 13वीं शताब्दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था। इस खेल के पीछे भलाई और बुराई की शिक्षा छुपी हुई है।

3 – भारत के योग को पूरी दुनिया ने अपनाया

भारत में योग द्वारा स्वस्थ रहने की लगभग 5000 साल पुरानी मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक पद्धति की भारत के योग व प्राणायाम को पूरी दुनिया ने अपनाया है। दूर- दूर देशों से लोग यहां योग सीखने आते हैं।

4 – नंबर 1 है भारतीय सेना

अगर बात जंगल में लड़ाई करने की करें तो इसमें भारतीय सेना नंबर 1 है। अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर भारत की युद्ध क्षमता को जानने के लिए यहां आते हैं।

5 – विदेशों में गीता

श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में ऐसी अनेक लीलाएं की, जिसमें लाइफ मैनेजमेंट के बहुत ही गहरे सूत्र छिपे हैं। यही कारण है कि कृष्ण को मैनेंजमेंट गुरु मानकर आज अमेरिका के ‘सेटन हॉल यूनिवर्सिटी’ में गीता पढ़ाई जा रही है।

6 – भारत ने पहले बताई थी पृथ्वी की थ्योरी

भारतीय वैज्ञानिको ने हजारों साल पहले ही बता दिया था कि पृथ्वी गोल है। साइंस की मानें तो भास्कराचार्य ने 5वीं सदी में ये सिद्धांत दिया था कि पृथ्वी गोल है और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। उन्होंने ये भी कहा कि पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 365 दिनों का समय लगता है।

7 – दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम

आपको बता दें कि अभी दुनिया में सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम होने का रिकार्ड भी हिमाचल के चायल क्रिकेट स्टेडियम के नाम है। इसे 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने 7500 फीट की ऊंचाई पर बनवाया था।

8 – महाभारत काल के सबूत

विशालकाय कंकाल साल 2007 में नेशनल जियोग्राफिकल की टीम ने भारतीय टीम की मदद से उत्तर भारत के इलाके से खोजा था। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन यह विशाल नर कंकाल किसी सामान्य मनुष्य का नहीं है। इसलिए इस बात को ज्यादा बल दिया जा रहा है कि यह महाभारत के घटोत्कच का कंकाल है, क्योंकि इसकी कद-काठी महाभारत के भीम पुत्र घटोत्कच से मिलती-जुलती है।

9 – भारत के नुस्खे पर लगा साइंस का ठप्पा

हजारों साल से हम भारतीय गौमूत्र का प्रयोग अमृत के रूप में कर रहे हैं, क्योंकि गौमूत्र में अनेक घातक बीमारियों को दूर करने की क्षमता पायी जाती है। आज हमसे ही प्रेरित होकर अमेरिका गौमूत्र को पेटेंन्ट कर कैंसर की दवा बनाने में उसका प्रयोग कर रहा है।

10 – तैरने वाला पोस्ट ऑफिस

दुनिया की सबसे बड़ी डाक सेवा केवल भारत में ही है जोकि अपनी सेवाएं हर गांव, शहर और कस्बों तक पहुंचाती है। कश्मीर की डल लेक में हाल ही में एक तैरने वाला पोस्‍ट ऑफिस शुरू किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. ये हैं दुनिया के 7 अजीबो- गरीब पेड़, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान
2. ‘लड़कियों का हाथ से निकल जाना अच्छा है’, बताता है ये वीडियो
3. हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें
4. हर किसी को एक बार जरूर देखनी चाहिए दुनिया की ये 10 हैरान कर देने वाली जगहें

Read More From लाइफस्टाइल