वेलनेस

अगर चाय पीने के शौकीन हैं तो ध्यान रखें ये बातें

Archana Chaturvedi  |  Apr 11, 2018
अगर चाय पीने के शौकीन हैं तो ध्यान रखें ये बातें

कई लोगों को सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेने की आदत होती है। बिना चाय के उनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती और कुछ लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि चाय को पानी की तरह बार-बार पीते हैं। यूं तो चाय का सेवन करने से शरीर में फुर्ती आती है लेकिन अति तो किसी भी चीज की बुरी ही होती है। यही हाल चाय का भी है, अगर आप दिन में 3 कप चाय से ज्यादा चाय पीते हैं तो अपनी आदत बदल दीजिए। डॉक्टरों की मानें तो चाय हमारे शरीर की इन्द्रियों पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है। इसमें मौजूद कैफीन के कारण व्यक्ति को चाय पीने की लत लग जाती है। आइए जानते हैं ज्यादा चाय किस तरह पहुंचा सकती है आपको नुकसान –

1- जो लोग चाय का अधिक सेवन करते हैं उन्हें इसकी लत जाती है। जैसे बिना शराब के शराबी पागल-सा हो जाता है, चिड़चिड़ा हो जाता है। इसी तरह चाय न मिलने पर इंसान गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो जाता है और अजीब सा व्यवहार करने लगता है।

2 – ज्यादा चाय पीने से दांतों में पीले दाग हो जाते हैं और दांत कमजोर होकर खराब हो जाते हैं।

3 – इससे पाचन शक्ति भी कमजोर पड़ जाती है।

4 – ज्यादा चाय पीने से खुश्की या फिर स्किन एलर्जी होने की आशंका रहती है।

5 – चाय पीने से नींद न आने की समस्या बढ़ जाती है।

गर्म चाय पीने के नुकसान

अगर आपको भी खौलती हुई यानि कि एकदम गर्म-गर्म चाय पीने की आदत है तो इसे समय रहते बदल दीजिए। गर्म-गर्म चाय शरीर में मेटाबॉलिज्म घटा देता है और भूख खत्म कर देता है। ज्यादातर अल्सर की समस्या बनी रहती है, मुंह में घाव या छाले हो जाते हैं और सेक्स करने की क्षमता में भी गिरावट आ जाती है। अमेरिका में हुई एक रिसर्च के अनुसार ज्यादा गर्म चाय का सेवन करने से गले में कैंसर होने की आशंका होती है। क्योंकि ज्यादा गर्म चाय पीने से खाने की नली में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। ईरान देश में चाय का बहुत अधिक सेवन किया जाता है। दरअसल, वहां के जो लोग मादक पदार्थो का सेवन नहीं करते फिर भी उनमें कैंसर की शिकायत पाई गई है।

भूलकर भी न पीएं खाली पेट चाय

जो लोग सुबह उठ कर खाली पेट चाय का सेवन करते हैं, कई बार इस कारण उन्हें उल्टी आने लगती है, साथ ही गैस भी बनने लगती है, और फिर आपको अजीब महसूस होने लगता है। कभी कभी तो इस वजह से उल्टी, थकान, चिड़चिड़ापन, पेट दर्द जैसी समस्या भी हो जाती हैं।  इसीलिए आपको सुबह खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए।

चाय पीने का सही तरीका

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो इसे पीने का सही तरीका इस्तेमाल कर कई बीमारियों से बच सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि न ज्यादा गर्म और न ही ठंडी चाय पीएं। विशेषज्ञों का भी कहना है कि चाय पकने और कप में डालने के बीच लगभग 5 से 10 मिनट का अंतर होना चाहिए। दरअसल, गैस से उतरने के 2 मिनट के अंदर-अंदर चाय पीने वाले व्यक्तियो में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग 4 से 5 मिनट बाद चाय ठंडी करके उसका सेवन करते है उनमें कैंसर होने का खतरा कम होता है। हमें पूरे दिन में 3 कप चाय ही लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि कभी चाय बनने के बाद उसी चाय को बार बार गरम करके न पीएं। ये आपके सेहत के लिए हानिकारक होती है। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट चाय पी रहे हैं तो उसके साथ बिस्किट या स्नैक्स जरूर लेना चाहिए। वहीं अगर आप दो ब्रांड की पत्ती मिलाकर चाय बनाते हैं तो भूलकर भी अब ऐसा न करें। एक रिसर्च में यह निष्कर्ष निकला है कि यदि दो ब्रांड की मिलाकर चाय बनाई जाए तो उससे शरीर पर नशे जैसा प्रभाव होता है। जो लोग खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करते हैं, उन्हें भी ऐसे नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भी वह आपके खाने में मौजूद आयरन के साथ रिएक्‍ट कर सकती है, जिसके कारण आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इन्हें भी पढ़ें –

1.  नारियल पानी के फायदे सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
2.  आयुर्वेद के अनुसार जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका
3.  चाय पे बुलाया है? ऐसे करें Impress ‘उसके’ Parents को!
4.  कैंसर से बचना है तो लाइफस्टाइल में ज़रूर करें ये 5 बदलाव 
5. कमाल के हैं ये ग्रीन टी के फायदे, जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान – Green Tea ke Fayde

Read More From वेलनेस