फैशन

सुरभि चंदना हाइवेस्ट बिकिनी में मेजर पूल फैशन देते हुए आईं नजर, देखें एक्ट्रेस की शानदार Pics

Megha Sharma  |  Oct 7, 2022
सुरभि चंदना हाइवेस्ट बिकिनी में मेजर पूल फैशन देते हुए आईं नजर, देखें एक्ट्रेस की शानदार Pics

सुरभि चंदना टीवी की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस में से एख हैं और वह अक्सर ही अपने फैंस और दर्शकों को अपने आउटफिट्स से इंप्रेस करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सुरभि चंदना को कई लोग फॉलो करते हैं और एक्ट्रेस के रियलिस्टिक और डाउन-टू-अर्थ व्यवहार को पसंद भी करते हैं। फैंस को उनकी सिंप्लिसिटी काफी पसंद है और उनका कन्टेंट भी फैंस को काफी अच्छा लगता है। साथ ही एक्ट्रेस की तस्वीरों को भी फैंस काफी पसंद करते हैं।

बिकिनी में दिखा सुरभि का सिज्लिंग अंदाज

सुरभि ने शुक्रवार को अपने इंस्टा हैंडल पर एंजल क्रोशे की हाई-वेस्ट बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस इस ब्लू बिकिनी में स्टाइल कोशेंट रेज करते हुए दिखाई दे रही हैं और हम तो उनके इस लुक से बहुत इंप्रेस हैं। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी-डिजाइन ज्वेलरी, फ्लॉलेस मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, ‘अल्टीमेट वॉटर बेबी।’

एक्ट्रेस की इन नई तस्वीरों को देखकर फैंस तो बहुत खुश हैं और उन्होंने शेरदिल शेरगिल एक्ट्रेस के लिए कई शानदार कमेंट्स भी किए हैं। साथ ही एक्टर मोहित मलिक ने भी सुरभि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘हॉटी’ कहा। वहीं हेली शाह ने भी कमेंट में ‘हॉट’ लिखा है।

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुरभि चंदना को टीवी सीरियल इश्कबाज से काफी फेम मिला था और इस सीरियल में वह नकुल मेहता के अपॉजिट दिखाई दी थीं। इसके बाद सुरभि टीवी शो नागिन 5 में शरद मल्होत्रा के अपॉजिट दिखाई दी थीं और उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं थी। सुरभि ने हाल ही में अर्जुन बिजलानी के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वहीं, फिलहाल वह धीरज धूपर के अपॉजिट शेरदिल शेरगिल में दिखाई दे रही हैं।

Read More From फैशन