वेडिंग

दीपवीर की शादी से पहले देखें सोनम कपूर की शादी का डबल जश्न

Deepali Porwal  |  May 17, 2018
दीपवीर की शादी से पहले देखें सोनम कपूर की शादी का डबल जश्न

बॉलीवुड में अब ‘दीपवीर’ की शादी की तैयारियां चल रही हैं। आप सभी दीपिका और रणवीर की शादी के जश्न में डूब जाएं, उससे पहले देखें सोनम की शादी का धूम- धड़ाका।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के वेडिंग सेलिब्रेशंस थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 3 दिन तक इंडिया में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शादी की सभी रस्में निभाने के बाद अब सोनम कपूर कांस में भी शादी के सेलिब्रेशन में डूबी हुई हैं।

Deepveer : पहली नज़र में दीपिका पादुकोण को दिल दे बैठे थे रणवीर सिंह 

कांस में सोनम का जलवा

सोनम कपूर को शादी के तुरंत बाद कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस जाना पड़ा। दो दिनों तक सोनम अपनी अदाओं से कांस के रेड कारपेट पर छाई रहीं पर शादी के बाद वे अपने हबी आनंद आहूजा या फैमिली के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाईं थीं। सोनम कपूर की खुशियों में शामिल होने और उन्हें शादी की बधाई देने के लिए कांस में विशेष आयोजन रखा गया था। आनंद आहूजा भले ही सोनम के साथ कांस में मौजूद नहीं हैं पर लॉरियल की टीम ने सोनम के दिन को वहां यादगार बनाने में कोई कमी नहीं रखी।

सोनम को मिला प्यारा सरप्राइज

सोनम कपूर कांस को अपना दूसरा घर मानती हैं। वे कांस फिल्म फेस्टिवल में 8वीं बार कॉस्मेटिक ब्रैंड लॉरियल का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां पहुंची थीं। वे शादी के तुरंत बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने में जुट गईं थीं इसलिए कंपनी ने भी उन्हें सरप्राइज देने में कोई कमी नहीं रखी। लॉरियल की टीम ने सोनम कपूर के लिए वहां केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन रखा था। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केक की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आनंद आहूजा, यह हमारे लिए था।’ काफी बड़े आकार के इस केक को खाने वाली लिपस्टिक से सजाया गया था।

आनंद ने बदला अपना नाम

सोनम कपूर ने शादी के तुरंत बाद अपने नाम के आगे पति आनंद आहूजा का सरनेम भी जोड़ लिया था। अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोनम ने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा रख लिया है। हालांकि, इसके बाद सोनम को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने नाम के आगे ‘आहूजा’ सरनेम जोड़ा है। उनका कहना है कि उनके नाम में बदलाव किए जाने पर इतनी बातें बन रही हैं, जबकि नाम तो उनके पति आनंद आहूजा ने भी बदला है। गौरतलब है कि उन्होंने आनंद और आहूजा के बीच में सोनम के नाम का ‘एस’ जोड़ लिया है।

कांस से लौटने के बाद सोनम कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में जुट जाएंगी। 

ये भी पढ़ें :

क्या चर्च में शादी कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा?

कान्स पहुंचते ही पति आनंद आहूजा को मिस करने लगीं सोनम कपूर

शादी के तुरंत बाद सोनम कपूर ने लिया एक अहम फैसला

सोनम कपूर के रिसेप्शन में करीना कपूर का वायरल वीडियो

Read More From वेडिंग