ब्यूटी

सोनम कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इनसे सीखें कैसे ब्यूटी स्टिकर्स से आप अपने ग्लैम गेम को कर सकते हैं चेंज

Megha Sharma  |  May 11, 2022
सोनम कपूर से लेकर दिशा पाटनी तक, इनसे सीखें कैसे ब्यूटी स्टिकर्स से आप अपने ग्लैम गेम को कर सकते हैं चेंज

कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो आते ही फेमस हो जाते हैं और सबकी पहली पसंद बन जाते हैं और इस बार यह ट्रेंड ब्यूटी स्टिकर्स का है। सेलिब्रिटीज ने हमें ब्यूटी स्टिकर्स के बारे में बताया है और वह हमेशा ही अपने ब्यूटी गेम को अप करते रहते हैं लेकिन ये ब्यूटी स्टिकर का ट्रेंड आपकी डल समर को बहुत ही अच्छा बना देगा। साथ ही अगर गर्मियों में आपकी स्किन बज करती है तो ये स्टिकर सही में आपके लिए जरूरी काम कर सकते हैं। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको विस्तार से बताते हैं।

सोनम कपूर आहूजा

एक ग्लैम जो इतना खूबसूरत हो कि हमारी आंखे उसे देखने से खुद को रोक ही नहीं पाएं। सोनम कपूर ने अपनी इस मनीष मल्होत्रा शिफॉन साड़ी, जिसका स्कैल्पोड एंब्रोइडर्ड बोर्डर है और फल्फी स्लीव है वाले अपने देसी लुक को स्टड बुलगारी ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। हालांकि, अपने इस लुक को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने अपनी आंखों पर ब्यूटी स्टिकर का इस्तेमाल किया था। दरअसल, उन्होंने ब्लैक विंग्ड आइलाइनर को पर्ल और स्टड के स्टिकर के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने पिंक लिपस्टिक और ब्लश का इस्तेमाल किया था।

दिशा पाटनी

ये पर्पल लुक हमारा पसंदीदा है। डैविड कामा की मिनी स्ट्रैपी ड्रेस, जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन है, इसमें दिशा पाटनी बहुत ही सेक्सी लग रही है लेकिन हमारा ध्यान तो दिशा के आई मेकअप पर ही टिक गया है। उनकी पर्पल आइशैडो को उन्होंने मल्टिपल स्टिकर के साथ कंप्लीट किया था। दरअसल, दिशा ने अपनी आंकों के इनर और आउटर कॉर्नर में ये स्टिकर्स लगाए थे। अपने पार्टी लुक को दिशा ने पीच लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। तो अगर जल्द ही आपको कोई पार्टी अटैंड करनी है या फिर आपकी बेस्ट फ्रेंड का बर्थडे है तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।

कारा डेलेविंज

अगर आप भी रेड कारपेट के फैन है और पैंट सूट के लिए आपके मन में एक सॉफ्ट स्पॉट है तो ये लुक आपको बहुत पसंद आने वाला है। दरअसल, यह मैट गाला 2022 का कारा डेलेविंज का लुक है, जिन्होंने डियॉर हॉटे कोटूर सूट पहना था, जिसमें डबल ब्रेस्टेड ब्लेजर और सिग्रेट पैंट्स शामिल है। उन्होंने अपनी आंखों को सिल्वर और गोल्डन स्टिकर्स के साथ एंब्लिश्ड किया था। वहीं अपने लिप्स को उन्होंने ग्लॉसी रखा था।

Read More From ब्यूटी