वेडिंग

बधाई : सोनम कपूर व आनंद आहूजा की वेडिंग एनिवर्सरी पर देखिए उनकी खास तस्वीरें

Deepali Porwal  |  May 8, 2018
बधाई : सोनम कपूर व आनंद आहूजा की वेडिंग एनिवर्सरी पर देखिए उनकी खास तस्वीरें

बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 8 मई 2018 को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) से मुंबई में शादी की थी। इस एक साल में इन दोनों ने काफी यादगार पल बिताए। सोनम और आनंद की शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। इनकी शादी की पहली सालगिरह पर देखिए इनकी शादी की सभी तस्वीरें।

दूल्हे राजा को है दुल्हन का इंतज़ार

सोनम कपूर के संगीत व मेहंदी की रस्में अनिल कपूर के घर से हुई थीं तो वहीं शादी की रस्में सोनम की आंटी की हवेली पर हुईं। इसके लिए दूल्हे राजा आनंद आहूजा समेत सभी परिजन व दोस्त वहां मौजूद थे।

लाल लहंगे व चूड़े में सोनम कपूर का दुल्हन वाला अंदाज काफी जुदा लग रहा है। ये ग्रैंड पंजाबी वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया।

मेहमानों का हुआ स्वागत

बेटी सोनम कपूर की शादी के लिए उनके पापा अनिल कपूर परिजनों व मेहमानों के साथ शादी के स्थल पर दिखाई दिए।

अंशुला कपूर ने पिंक कलर का घाघरा-चोली पहना हुआ है तो वहीं भाई अर्जुन कपूर ब्लू कलर की शेरवानी पहने हुए हैं।

दोस्तों की बात करें तो स्वरा भास्कर ब्लू कलर के आउटफिट में और जैकलीन फर्नांडिस पिंक एंड गोल्डन कलर के आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही हैं।

स्टार किड तैमूर अली खान भी अपनी मम्मी करीना कपूर, पापा सैफ अली खान और मौसी करिश्मा कपूर के साथ करीना के ‘वीरे दी वेडिंग’ में शामिल होने के लिए पहुंची।

शाम को सजेगी मेहफिल

सोमन कपूर और अानंद आहूजा की शादी इस साल अभी तक की सबसे यादगार शादियों में शामिल है। दिन में घर पर हुए इस फंक्शन के बाद शाम पांच बजे से मुंबई के होटल लीला में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मीडिया के साथ ही सोनम कपूर ने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों को भी इनवाइट किया गया था। संगीत, मेहंदी व शादी की सभी रस्मों की तरह रिसेप्शन में भी पंजाबी धूम-धड़ाका देखने को मिला जो काफी ज्यादा भव्य था।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें :

सोनम कपूर के संगीत में जमकर लगे ठुमके, जाह्नवी पर छनके कलीरे 

ये होंगे सोनम कपूर की शादी में दूल्हे आनंद समेत कपूर खानदान के डिजाइनर 

तो ऐसे की जा रही है सोनम कपूर की शादी की तैयारी!

‘वीरे दी वेडिंग’ : ट्रेलर में मिलें सोनम, करीना, स्वरा और शिखा के ‘गर्ल्स गैंग’ से 

Read More From वेडिंग