वेडिंग

सोनम कपूर की शादी या श्रीदेवी का जाना, कौन ले आया इन कपूर भाई- बहनों को करीब ?

Supriya SrivastavaSupriya Srivastava  |  May 10, 2018
सोनम कपूर की शादी या श्रीदेवी का जाना, कौन ले आया इन कपूर भाई- बहनों को करीब ?

कहते हैं कि खुशी या गम के मौकों पर ही अपनों की असली पहचान होती है। घर में किसी का निधन हुआ हो या फिर किसी की शादी हो, यही दो मौके होते हैं जब दूर जा चुके अपने भी पास आ जाते हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है बोनी कपूर का परिवार। बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद जहां अर्जुन और अंशुला अपनी मां मोना कपूर के साथ अलग रहने लगे थे, वहीं श्रीदेवी के निधन के दिन पहली बार दोनों अपने पूरे परिवार के साथ आए। जिसके बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में बोनी कपूर के चारों बच्चे- अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया, जिसमें सभी भाई- बहन आपस में काफी खुश नजर आए।

अर्जुन थे बोनी कपूर और श्रीदेवी से नाराज

जब बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी हुई उस समय अर्जुन महज 11 और अंशुला महज 4 साल की थीं। इतनी छोटी उम्र में माता- पिता का अलगाव देखना अर्जुन के लिए आसान नहीं था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने श्रीदेवी से अपने रिश्तों को लेकर कहा था कि, “श्रीदेवी के साथ मेरे रिश्ते कभी नॉर्मल नहीं हो सकते, मेरे लिए वो सिर्फ मेरे पिता की पत्नी हैं, उससे ज्यादा कुछ नहीं।” अर्जुन की इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बोनी कपूर और श्रीदेवी से कितने खफा थे।

14

श्रीदेवी के निधन पर पहली बार एक हुई कपूर फैमिली  

श्रीदेवी के निधन पर ऐसा पहली बार हुआ जब अर्जुन और अंशुला कपूर अपने सभी गिले- शिकवे मिटाकर जाह्नवी और खुशी के दुख में शामिल हुए। इस दुख की घड़ी में अर्जुन ने एक बड़े भाई और बेटे की हर जिम्मेदारी निभाई। शायद वो मां के गुजर जाने का दुख समझते थे, इसीलिए अपनी छोटी बहनों के आंसू पोछने में अर्जुन जरा भी पीछे नहीं हटे।

जाह्नवी के जन्मदिन पर साथ आईं बहनें

श्रीदेवी के निधन के बाद से ही कपूर फैमिली की सभी बेटियों ने खुशी और जाह्नवी कपूर का हर कदम पर साथ निभाया जिसमें अंशुला कपूर भी पूरी खुशी से शामिल हुईं। उन्होंने अपनी छोटी बहन के 21वें जन्मदिन को स्पेशल बनाने की पूरी कोशिश की। उस समय अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर किया था, जिसमें कपूर फैमिली की सभी बेटियां नजर आ रही थीं।

सोनम की शादी में दिखा भाई- बहनों का प्यार

कपूर फैमिली में श्रीदेवी के निधन के बाद ये पहला मौका खुशी का मौका था। सोनम की शादी में अपनी तीनों बहनों के लिए अर्जुन कपूर का भरपूर प्यार देखने को मिला। यहां तक कि बोनी कपूर भी पहली बार अपने चारों बच्चे- अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ पोज देते हुए नजर आए। संगीत से लेकर रिसेप्शन तक शादी के हर फंक्शन में इन भाई-बहनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखनी को मिली। अर्जुन ने भी तीनों बहनों के साथ फोटो खिंचवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

ये कहना गलत नहीं होगा कि श्रीदेवी के जाने से दुख के समय एक साथ आए बोनी कपूर के परिवार में सोनम की शादी ने और भी खुशियां भर दीं।  

इमेज सोर्सः Instagram

इन्हें भी पढ़ें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन पर भी सेलेब्स ने फाॅलो की संगीत की थीम !

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में रणबीर कपूर आए आलिया के साथ, देखें सभी तस्वीरें

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ? 

Read More From वेडिंग