लाइफस्टाइल

आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप

Archana Chaturvedi  |  May 5, 2016
आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप

बेशक किसी के साथ रिश्ता कैसा भी चल रहा हो। जैसे ही हम ये सोचना शुरू करते हैं कि अगर उस शख्स के साथ हमें तन्हाई में कुछ वक्त मिलेगा, तो क्या होगा..!! तरह-तरह के ख्याल दिलो- दिमाग पर छाने लगते हैं। अब ख्याल का क्या है…कहीं भी पहुंच जाते हैं। मगर जरा रुकिए…अपने इन ख्यालों के साथ ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका जवाब आपके सितारों के पास भी है। तो अपनी राशि के हिसाब से जानिए से कि सेक्स के मामले में क्या ख्याल रखती हैं आप…

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि की लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी पावरफुल होती है, चुम्बक की तरह। इन्हें गेम को अपने कंट्रोल में रखना पसंद होता है। इस तरह का पैशन किसी दूसरी राशि में नहीं मिलता। हालांकि इस मामले में इनका मूड बहुत खास रोल प्ले करता है। इनका पार्टनर कभी अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि जब ये दोनों दुनिया की नजरों से दूर अकेले एक कमरे में होंगे तो सुबह किस करवट आंख खुलेगी।

वृषभ ( अप्रैल – 20 मई)

बेहद जेंटल लवर में गिनी जाती हैं इस राशि की लड़कियां। पार्टनर का मूड बनाने में इनका कोई जवाब नहीं है। तन्हाई में इनका मुद्दा सिर्फ फिजिकल रिलेशन तक नहीं रहता…बेहद खास रोमांटिक अंदाज इनसे सीखा जा सकता है।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इन्हें पसंद होता है अपने पार्टनर को उत्तेजित करना। तन्हाई में क्या होगा…इस बारे में बातें करने में इन्हें बहुत मजा आता है। इनमें एक खास तरह का स्पार्क होता है, जो उस तन्हाई भरे माहौल को भी यादगार बना देता है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इनके लिए प्यार और सेक्स एक साथ चलते हैं। तन्हाई में ये अपने पार्टनर के साथ कुछ ही समय में इंटीमेट हो सकते है। ये कहना भी ठीक नहीं होगा कि आपका कोई वाइल्ड साइड नहीं है, लेकिन आपको पहले पसंद है अपना कंफर्ट। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल हैं, तभी मामला आगे बढ़ सकता है, वरना नहीं। आप सेक्स का मजा सिर्फ कमिटेड रिलेशनशिप में ही ले सकते हैं।

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

सेक्स के मामले में आप काफी कॉन्फीडेंट और पावरफुल हैं। आपको पसंद है अपने पार्टनर को अपनी वाइल्ड साइड दिखाकर सरप्राइज करना। आप जैसी देखने में हैं, वैसी करने में नहीं। और इस बात का फायदा आप खूब उठाती हैं।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

आपकी पर्सनैलिटी तो काफी कूल और शांत है, लेकिन बेडरूम में आपका ये नेचर एक अलग ही रंग ले लेता है। जैसे ही उनकी नजर आप पर ठहरती है, आपका अंदाज बदल जाता है। आप आंखों से प्यार करना अच्छी तरह जानती हैं और यही आपके तन्हाई के उन पलों को खास भी बनाता है।

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इनके लिए सेक्स एक एडवेंचर की तरह है। इन्हें हर बार कुछ नया करना पसंद है। इसके पीछे मकसद होता है हमेशा अपने पार्टनर को रिझाने के लिए कुछ न कुछ फैंटेसी प्ले करते रहना और साथ ही उसे भी कुछ नया करने के लिए चैलेंज देना।

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

आपकी मैंगनेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। आपको अगर फैंटास्टिक लवर कहा जाए, तो भी ज्यादा नहीं होगा। इसी वजह से आपका पार्टनर भी आपसे हमेशा कुछ ज्यादा की ही उम्मीद करता है। और आप इस उम्मीद पर खरी भी उतरती हैं।

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

एक लवर के तौर पर भी आप उतनी ही क्रिएटिव हैं, जितनी दूसरे मामलों में। आपको एक ही काम को बार- बार एक ही तरह से करना बिलकुल पसंद नहीं है। हमेशा दिल से जवां रहने वाला आपका नेचर हमेशा आपको कुछ नया करने के लिए उकसाता है और आप भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहती हैं। इसका कमाल आपकी सेक्स लाइफ में भी दिखता है।

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

आपका हमेशा खुद में खोया सा रहने वाला नेचर बेडरूम में काफी बदल जाता है। आपको अपने पार्टनर के साथ तरह- तरह के एक्सपेरिमेंट करने में काफी मजा आता है। आप अपनी इच्छाओं और चाहतों को अपने पार्टनर से कहने में भी नहीं हिचकती हैं।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इनको तो लव गुरू कहना ही सही है। कमाल के मूव्स हैं इनके पास। इनके लिए सेक्स जितना फिजिकल एक्सपीरियंस होता है उतना ही मेंटल भी। आपके लिए सेक्स दिल, दिमाग, शरीर और भावनाओं का अद्भुत मिलन है।

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है अपने पार्टनर की खुशी। इसके लिए आप खुद में हर तरह का बदलाव करने को भी तैयार रहती हैं। आपके लिए सेक्स भी रोमांस का ही एक हिस्सा है।

 

यह भी देखें –

1.  राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर का नेचर 
 
2.  राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप 
3.  राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

Read More From लाइफस्टाइल