फैशन

कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया… इंडियन हो या वेस्टर्न लोलो हर लुक में लगती हैं लवली

Supriya Srivastava  |  Jun 25, 2018
कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया… इंडियन हो या वेस्टर्न लोलो हर लुक में लगती हैं लवली

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रहीं करिश्मा कपूर की खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाज लगाना काफी मुश्किल है। करिश्मा को सब प्यार से ‘लोलो’ बुलाते हैं। महज 15 साल की उम्र में फिल्म “प्रेम कैदी” से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा कपूर को सफलता मिली फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” से। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और आमिर खान के बीच फिल्माए गए एक किसिंग सीन ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आज भी उस सीन को बॉलीवुड का सबसे लम्बा किसिंग सीन माना जाता है। उसके बाद भी करिश्मा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहीं। कभी अभिषेक बच्चन से अपनी सगाई टूटने की वजह से तो कभी संजय कपूर के साथ अपने तलाक को लेकर। आजकल करिश्मा अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल से दूसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

मगर इन सबके अलावा लोलो एक और चीज़ को लेकर भी सोशल मीडिया में छाई रहती हैं, और वो है उनका कमाल का फैशन सेंस और उनकी बेमिसाल खूबसूरती। इंडियन वियर हो या वेस्टर्न वियर, करिश्मा हर आउटफिट को बड़ी ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर उम्र के इस पड़ाव में भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने में कामयाब रहती हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं करिश्मा कपूर के कुछ शानदार लुक्स।

प्योर व्हाइट प्योर ब्यूटी

व्हाइट कलर की इस साड़ी में करिश्मा काफी खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने ये साड़ी एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के दौरान पहनी थी। इस साड़ी को करिश्मा कपूर के लिए डिजाइन किया था फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने।

फ्लोरल लहंगा

साड़ी की तरह करिश्मा कपूर के ऊपर लंहगा चोली भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। सब्यसाची के डिजाइन किये हुए इस हैंड प्रिंटेड लहंगा और हैंड एम्ब्रॉइडर्ड ब्लाउज के साथ करिश्मा ने सब्यसाची हेरिटेज जूलरी कैरी की है।

ऑफ शोल्डर गाउन

इंडियन वियर के अलावा वेस्टर्न वियर में भी करिश्मा की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। ब्लैक कलर के इस ऑफ शोल्डर गाउन में करिश्मा काफी क्लासी और एलिगेंट लग रही हैं। करिश्मा के लिए इस गाउन को डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा ने डिजाइन किया है।

लंदन में मना रही हैं बर्थडे

करिश्मा कपूर अपना 44 वां जन्मदिन परिवार और फ्रेंड्स के साथ लंदन में मना रही हैं। जिसकी पिक्चर्स वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपलोड कर रही हैं। करिश्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए करीना कपूर, सैफ अली खान, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी उन्हें लंदन में जॉइन किया है।  

सोनम कपूर ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक फोटो शेयर करते हुए करिश्मा कपूर को बर्थडे विश किया है। जिसमें सोनम ने करिश्मा को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां भी दी हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

इन्हें भी देखें

क्या आपने ट्राई किये आई लाइनर के ये 5 डिफरेंट स्टाइल्स

7 शेड्स आॅफ नियाः लिपस्टिक के ऐसे अजीबो गरीब शेड्स तो सिर्फ निया शर्मा ही लगा सकती हैं

ये 8 तरह की ब्रा जरूर होनी चाहिए आपके पास

Read More From फैशन