वेडिंग

Inside Pics: शादी के बंधन में बंधे रिया कपूर और करण बूलानी, पूरा कपूर खानदान हुआ शामिल

Megha Sharma  |  Aug 15, 2021
Inside Pics: शादी के बंधन में बंधे रिया कपूर और करण बूलानी, पूरा कपूर खानदान हुआ शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दरअसल, रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग शनिवार को शादी की। दोनों पिछले 13 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे और अब आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। बता दें, रिया कपूर ने बेहद ही सादे तरीके से शादी की है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 

दोनों की शादी जुहू में स्थिति अनिल कपूर के बंगले में ही की गई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ स्पॉट किए गए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रिया और करण एक ही कार में पीछे की सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी बहन करिश्मा बूलानी आगे बैठी हुई हैं। 

कोविड-19 के चलते और रिया और करण ने सादे तरीके से ही शादी करने का फैसला किया और दोनों की शादी में बेहद ही कम लोग हिस्सा ले पाए। अपनी शादी में रिया रेड ड्रेस में दिखाई दीं और बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। 

वहीं रिया की बहन सोनम कपूर पूरे उत्साह में अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। सोनम, अनारकली सूट में दिखाई दीं जब्कि उनके पति आनंद कुर्त-पजामा पहने हुए नजर आए। दोनों साथ में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। 

शादी के बाद अनिल कपूर ने अपने घर के बाहर जमा फोटोग्राफरों को मिठाई भी बांटी। शादी में रिया के चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर आदि सबी करीबी शामिल हुए थे। 

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

Read More From वेडिंग