Love

ये 10 छोटी-छोटी बातें छिपाते हैं लड़के अपनी Girlfriend से!

Garima Singh  |  May 5, 2016
ये 10 छोटी-छोटी बातें छिपाते हैं लड़के अपनी Girlfriend से!

एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए अगर थोड़ी-बहुत चीज़ें छिपानी भी पड़ें तो इसमें क्या बुराई है? लड़के भी ऐसा ही कुछ करते हैं। वो कुछ ऐसी हरकतें भी करते हैं जिनका आपको पता नहीं है.. पर ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी ये नादानियां फील करा कर आपको हर्ट नहीं करना चाहते। तो क्या हैं वो बातें जो लड़के छिपाते हैं अपनी गर्लफ्रेंड से, हम बताते हैं।

1. वो दूसरी Girls को Check-out करते हैं

भले ही वो आपके साथ engaged हों, लेकिन दूसरी गर्ल्स पर नज़र डालना और उन्हें अपने पैरामीटर पर hot mark करना नहीं छोड़ पाते। वो यहां तक सोचते हैं कि अगर सिंगल होते तो इस लड़की पर जरूर try करते। लेकिन इसके पीछे उनका आपको hurt करने का कोई intention नहीं होता। वो बस दूसरी खूबसूरत लड़की की तारीफ़ कर रहे होते हैं! ऐसा उनका मानना है 😉

2. आपकी उम्मीदों से ज्यादा Porn

आप जितना जानती हैं वो उससे कहीं ज्यादा पोर्न देखता है। साथ ही बहुत कुछ Fantasize करता है।

3. आपको Social Media पर Stalk करता है

हमेशा नहीं, लेकिन अक्सर वो आपकी chatting और comments चैक करता है। वो जानना चाहता है कि आप किसी और के बहुत क्लोज़ तो नहीं हैं। ये बात आपको कभी नहीं बताता।

4. कभी-कभी सिर्फ आपके लिए

वो जब भी आपसे Romance करता है, इसका मतलब ये नहीं कि वो हर बार romantic mood में होता है। कई बार बस आपका मूड देखकर वो अपना मूड बना लेता है। ताकि आप खुश रहें।

5. वाकई उनका ध्यान कहीं और होता है

जब भी कभी आप उन लोगों के बारे में बात करती हैं, जिन्हें वो नहीं जानते उस समय उनका ध्यान वाकई आपकी बातों में नहीं होता, वो सिर्फ सुनने का नाटक कर रहे होते हैं।

6. गैर जरूरी बातों से दूरी

वो बातें जो शुरू होंगी तो उनका कोई रिजल्ट नहीं निकलेगा…ऐसी बातों को वो नज़रअंदाज़ करना पसंद करते हैं। खासकर अगर वो बातें उनके दोस्तों की खूबियों से जुड़ी हों।

7. ये उन्हें याद नहीं रहता

आपकी बेस्टफ्रेंड कौन है, बेशक ये उन्हें याद है, लेकिन वो अक्सर भूल जाते हैं कि आप अपने सर्किल में
दूसरे और तीसरे नंबर पर किसे importance देती हैं। दरअसल ये याद रखना उनके लिए बहुत मुश्किल काम जैसा है!

8. ऐसा भी होता है

जिन दिनों आपकी उनसे मुलाकात नहीं होती, जरूरी नहीं उन्होंने आपको ऐसे मिस किया हो कि तुरंत फोन लगाएं और आपसे बातें करें। ये और बात है कि उनके दिमाम में आपसे जुड़ी बातें जरूर होती हैं।

9. हम किसी और के साथ भी..

लड़कों के मन में ये बात जरूर आती है कि वो आपसे पहले या अलग भी बेहतर सेक्स लाइफ रख सकते थे। लेकिन ये बात वो कभी आपसे नहीं कहेंगे, इसकी एक वजह ये भी होती है कि वो आपके साथ अपनी सेक्स लाइफ को अच्छे से Enjoy कर रहे होते हैं।

10. वो अक्सर नोटिस नहीं करते

आप इंच भर इधर या उधर हो जाती हैं, तो वो इस बात को तब तक नोटिस नहीं करते जब तक आप point-out न करें। आपके ऐसा करने पर भी उन्हें बहुत फर्क नहीं पड़ता है।

Gifs: giphy

यह भी पढ़ें: क्या चाहती हैं आप अपनी Relationship से? बताता है आपका Zodiac

यह भी पढ़ें: शादी के बाद: ये 6 बातें बना सकती हैं आपको बेस्ट भाभी!!

Read More From Love