रिलेशनशिप

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया से सीख सकते हैं ये 3 रिलेशनशिप लेसन

Garima Anurag  |  Jul 8, 2022
divyanka vivek

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के सबसे पसंदीदा रियल लाइफ सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। दोनों ने साथ में टीवी शो ये है मोहब्बतें में काम किया था और इसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। दिव्यांका और विवेक हमेशा साथ में अपनी फोटो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और इनकी केमिस्ट्री इनके फैन्स के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट करने वाली होती है।

टीवी की इस पॉपुलर जोड़ी से ले सकते हैं ये रिलेशनशिप लेसन-

1. एक दूसरे का स्टॉर्म बनना

साभार- इंस्टाग्राम

दिव्यांका ने पिंकविला को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि विवेक ने उन्हें अपने नॉर्मल सेल्फ को फिर से पाने में हेल्प किया है। जब दिव्यांका से ये पूछा गया कि क्या उनका और विवेक का रिलेशनशिप में एक तूफान और एक शांत है, तो दिव्यांका ने कहा कि शायद विवेक उनके स्टॉर्म के जवाब में स्टॉर्म है। 

दिव्यांका ने कहा था कि वो कोल्हू के बैल की तरह हो गई थी जो कि ये भूल जाता है कि वो किसी और दिशा में भी जा सकता है और कुछ और भी कर सकता है। विवेक ने मुझे मेरे पुराने सेल्फ में वापस आने में मदद की है, जो कि मैं पिछले कई सालों में भूल गई थी।

2. कम्युनिकेशन है जरूरी

साभार- इंस्टाग्राम

हाल ही में दिव्यांका ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए बताया था कि कैसे शादी में एक समय ऐसा भी आया जब विवेक को लगने लगा था कि एक्ट्रेस उन पर विश्वास नहीं करती हैं। 

ऐसा इसलिए क्योंकि दिव्यांका विवेक के लेट होने पर हर 15 मिनट में उन्हें कॉल करती थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि क्योंकि विवेक ने उनसे इस पर बात की तो उन्हें ये मौका मिला कि वो उन्हें बता पाएं कि ये शक की वजह से नहीं बल्कि चिंता की वजह से ऐसा करती थी। दिव्यांका ने कहा भी कि कपल का आपस में कम्यूनिकेशन बहुत जरूरी होता है।

3. प्यार का इजहार करो कभी भी

दिव्यांका ने अपनी और विवेक दहिया की इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, हम दोनों। सीख- प्यार का इजहार करो कभी भी। 

दिव्यांका और विवेक का एक होना एक ऐसी लव स्टोरी है जो दिल छूती है। दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा से 9 साल के रिलेशनशिप से काफी दुखी थी जब विवेक, जो कि उनके को-स्टार थे, ने उन्हें एक दोस्त की तरह सपोर्ट किया और धीरे-धीरे एक दूसरे को समझने के बाद इन्हें पता चला कि इनमें बहुत सी चीजें एक जैसी हैं और दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।

Read More From रिलेशनशिप