रिलेशनशिप

प्रियंका और निक जोनस से सीख सकते हैं ये 5 रिलेशनशिप लेसन

Garima Anurag  |  Apr 5, 2022
Priyanka Nick Relationship Goals

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस उन सेलेब्स में से एक हैं जो जब भी वो साथ में दिखते हैं तो सुर्खियों में छा जाते हैं। इसकी वजह कभी इनका पीडीए मोमेंट हो सकता है, कभी दोनों के सुपर स्टाइलिश अंदाज हो सकता है या साथ में इनके वेकेशन पिक्स हो सकते हैं। लेकिन, वजह जो भी हो, लोगों को इन्हें साथ में देखना हमेशा पसंद आता है। 

साभार- इंस्टाग्राम

इस देसी गर्ल और विदेशी बॉय की केमिस्ट्री में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो यंग कपल्स के सामने रिलेशनशिप गोल्स सेट करती हैं। पार्टनर के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के लिए प्रियंका और निक के रिलेशनशिप से फॉलो कर सकते हैं ये खास 6 बातें- 

एक दूसरे पर हंसना

एक स्ट्रॉन्ग कपल सिर्फ वो नहीं होता है जो हमेशा लोगों के बीच एक दूसरे के लिए इंस्पायरिंग बातें ही करे। प्रियंका और निक एक दूसरे पर लोगों के सामने हंसने से भी घबराते नहीं हैं और ये बात इन दोनों ने नेटफ्लिक्स के शो में प्रूव कर दी है। प्रियंका और निक से सीख सकते हैं कि कैसे एक दूसरे पर हंसना भी ओके है और इसके लिए बुरा मानने की जरूरत नहीं है।

साभार- इंस्टाग्राम

उम्र सिर्फ नम्बर है

साभार- इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री और एक दूसरे के प्रति अटैचमेंट देखकर ये सोचना मुश्किल होगा है कि इन दोनों के उम्र के बीच 10 साल का फासला है। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। लेकिन निक और प्रियंका के मिलने के पहले ही इन दोनों को जानने वालों ने इन्हें एक दूसरे से मिलने के लिए कहा था क्योंकि उन्हें दोनों का स्वभाव काफी एक जैसा लगा था। 

क्वालिटी टाइम देना

प्रियंका और निक जब भी फ्री होते हैं वो कभी यॉट में तो कभी बीच पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। प्रियंका और निक साथ में लंच और डिनर डेट के लिए जाते हुए तो कई बार स्पॉट होते हैं, लेकिन ये दोनों साथ में स्पोर्ट्स खेलना भी पसंद करते हैं। प्रियंका ने निक के साथ अपने परफेक्ट संडे की तस्वीरें हाल ही में शेयर की हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

एक दूसरे से सीखना

निक जोनस ने एक फिटनेस पॉडकास्ट पर माना था कि उन्होंने प्रियंका से लाइफ में थोड़ा स्लो होना, चीजों को आराम से करना और लाइफ को एंजॉय करना सीखा है। उन्होंने कहा था, साथ में सिंपल चीजें करना, मूवी देखना, हमारे डॉग्स को बाहर लेकर जाना,  एक दूसरे को रोज थोड़ा समझना और कुछ नया सीखना, अच्छा लगता है। प्रियंका ने भी निक जोनस को रोस्ट करते हुए बताया था कि निक ने उन्हें टिकटॉक यूज करना सिखाया था।

साभार- इंस्टाग्राम

एक दूसरे की फैमिली, कल्चर को रेस्पेक्ट देना

जिस तरह से प्रियंका और निक एक दूसरे की फैमिली के साथ हर त्योहार में साथ होते हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों एक दूसरे की संस्कृति, परिवार और मूल्यों का सम्मान करते हैं और ये क्रॉस कल्चर मैरिज में मधुरता बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। निक होली, दिवाली को एंजॉय करते दिखते हैं और प्रियंका भी हर खास मौके पर जोनस ब्रदर्स और उनकी फैमिली के साथ हमेशा जेल करती हैं।

Read More From रिलेशनशिप